कांग्रेस ने किया सीएम हाउस का घेराव: पुलिस से हुई झूमाझटकी… दीपक बैज बोले- “हर 3 घंटे में एक बलात्कार, आंखें मूंदे बैठी है सरकार”

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास (सीएम हाउस) का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार धक्कामुक्की भी हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है और जनता डरी-सहमी हुई है। दीपक बैज ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनता के लिए मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि भक्षक की तरह काम कर रहे हैं।”

बैज ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आत्मानंद स्कूल की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि, “एक छात्रा जो 9वीं कक्षा में पढ़ती है, उसके साथ रेप होता है और वह एक महीने की गर्भवती हो जाती है, लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगती।” बैज ने बताया कि कांग्रेस ने विधानसभा से लेकर ज़िला और ब्लॉक स्तर तक कई बार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, लेकिन भाजपा सरकार अब तक बेखबर बनी हुई है। उन्होंने कहा, “हर 3 घंटे में एक बलात्कार हो रहा है और सरकार आंखें मूंदे बैठी है।”

उन्होंने कहा कि चाहे गर्मी 42 डिग्री हो या 45, कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। “हमारी लड़ाई छत्तीसगढ़ की मां-बहनों की इज्जत और सुरक्षा के लिए है, कोई हमें रोक नहीं सकता,” बैज ने कहा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से अपराध बढ़ रहे हैं, उससे लगता है सरकार छत्तीसगढ़ को यूपी-बिहार जैसा बना देना चाहती है। लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। कुल मिलाकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा है कि अब जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस उनके हक के लिए पूरी ताकत से खड़ी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...