सरकारी स्कूल में हर्षोउल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

राजनांदगांव। शुक्रवार 8 अगस्त को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, बीरेझर में रक्षाबंधन पर्व पूर्व दिवस पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘राखी बनाओ प्रतियोगिता’ से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं रचनात्मकता के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई सुंदर-सुंदर राखियों ने सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता के पश्चात छात्राओं ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बाँधकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। बदले में भाइयों ने बहनों को आशीर्वाद देते हुए सदैव उनकी रक्षा करने का वचन दिया। इस आत्मीय एवं भावनात्मक दृश्य ने सभी उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अभिनव पहल की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में लगे पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। यह गतिविधि पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से अत्यंत सराहनीय रही।

शाला के शिक्षक दीपक कुमार हिरवानी ने जानकारी दी कि इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष विद्यार्थियों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना हेतु किए जाते हैं। कार्यक्रम की सफलता में शाला के प्रधान पाठक दिलीप बघेल, शिक्षिका सीमा टंडन एवं तमन कुमार साहू का विशेष योगदान एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभी ने विद्यार्थियों को इस उत्सव में सक्रिय सहभागिता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...