BREAKING: भिलाई में बलात्कार का आरोपी अरेस्ट… युवती को झांसा देकर आरोपी ने कई बार किया जबरदस्ती रेप… ऐसे हुआ मामले का खुलासा

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में युवती से रेप का मामला प्रकाश में आया है। दरहसल सुपेला भिलाई निवासी मोहम्मद वसीम कुरैशी (30) ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया था। आरोपी ने युवती के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक मुकर गया। जिसके बाद युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया कि, पीड़िता से आरोपी मोहम्मद वसीम कुरैशी द्वारा दोस्ती कर घर आना-जाना करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी कर पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता द्वारा शादी करने की बात करने पर आरोपी ने साफ-साफ इंकार कर दिया। पीड़िता ने गुरुवार दिनांक 23 मार्च 2023 को सुपेला थाना में आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाया।

मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सुपेला पुलिस द्वारा आरोपी मोहम्मद वसीम कुरैशी को रिपोर्ट दर्ज होने के तत्काल बाद ही घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर धारा 376 (2) (एन) भादवि के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...