भिलाई में घर में घुसकर शादीशुदा महिला से बलात्कार: केबल का पैसा लेने आया था केबल ऑपरेटर… घर में महिला को अकेला देख डोल गई नियत… पहले बच्चे को कमरे में कर दिया बंद, फिर किया दुष्कर्म

भिलाई। भिलाई में एक केबल ऑपरेटर ने एक शादीशुदा महिला के घर घुसकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 342 और 450 के तहत मामला दर्ज किया है।

वैशाली नगर टीआई वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि रामनगर स्कूल के पीछे रहने वाला आरोपी ढाल सिंह साहू (34 साल) केबल ऑपरेटर के यहां बिल वसूली का काम देखता है। दोपहर 1.30 बजे वह एक घर में केबल का बिल मांगने गया था। महिला का पति सुबह 8 बजे ड्राइवर का काम करने भिलाई स्टील प्लांट चला गया था।

जब ढाल सिंह पहुंचा तो घर पर 36 वर्षीय महिला अपने आठ साल के बेटे के साथ घर पर थी। बेटा दूसरे कमरे में टीवी देख रहा था। महिला पूजा कर रही थी। महिला को अकेला देख आरोपी की नियत डोल गई। वह धीरे से अंदर वाले कमरे तक गया और कुंडी लगाकर बेटे को बंद कर दिया। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती वह उस पर हावी हो गया। महिला से अनाचार करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने फोन पर घटना के बारे में पति को बताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...