CG – नाबालिग से रेप, फिर सुसाइड: नाबालिग लड़के ने किया 14 साल की लड़की का रेप… मेडिकल-टेस्ट के लिए लाई गई थी शेल्टर होम… बाथरूम में लगाई फांसी

CG

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के खुला आश्रय गृह में 14 वर्षीय नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आपको बता दे की नाबालिग लड़के ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। 3 दिन पहले वह जशपुर पहुंची और कोतवाली थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे शेल्टर होम में काउंसलिंग के लिए रखा गया था। लेकिन उसने आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की जिले के आस्ता थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि गांव के ही एक नाबालिग लड़के (15) ने उससे रेप किया। उसकी मां का निधन हो चुका है और उसके पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पुलिस के अनुसार नाबालिग की मेडिकल जांच की जानी थी।

जशपुर एसडीओपी चंद्रशेखर परमा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। नाबालिग आस्ता थाना क्षेत्र से जशपुर शहर में अकेले पहुंची थी लेकिन किन परिस्थितियों में उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। रेप के आरोपी नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...