महिला टीचर से रेप करने वाला बिजली कर्मी गिरफ्तार: शादी पर बात आई तो भाग गया…दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। अपने प्रेम जाल में फांसकर शादी का प्रलोभन देकर शिक्षिका से लंबे समय तक रेप करने वाले बिजली कर्मी को पुलिस ने पकड़ लिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 एसटी, एससी के तहत कार्रवाई किया है।

सीएसपी विश्वास चन्द्राकर ने बताया कि शादी का प्रलोभन देकर बिजली कंपनी के कर्मी पंचशील नगर चरोदा निवासी घनश्याम साहू 29 वर्ष लंबे समय से शिक्षिका का रेप करता रहा।

आरोपी ने शिक्षिका के साथ पहली बार अपने दोस्त राजू वर्मा के किराए के मकान में लेकर गया था। वहां पर उसके साथ रेप किया। उसके बाद से लगातार अपनी हवस का शिकार बनाता रहा है।

जब शिक्षिका ने बिजली कर्मी को शादी को लेकर दवाब बनाया तब उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके अलावा जाति आधार पर शिक्षिका से गली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली।

परेशान शिक्षिका ने घटना की शिकायत करने पुलिस थाने पहुंची। अपराध कायम होने की जानकारी मिलने पर आरोपी घनश्याम साहू फरार हो गया था। भिलाई-3 पुलिस ने सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...