दुर्ग में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, नागपुर ले जाकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग में प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामले सामने आया है। आरोपी बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने साथ नागपुर ले गया, जहां अरोपी ने पीड़िता के साथ शादी के नाम पर लगातार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद नागपुर के रेलवे स्टेशन में उसे छोड़कर फरार हो गया। पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी विपन रंगारी ने बताया कि 20 नवंबर को नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तलाश के दौरान जीआरपी से नागपुर रेलवे स्टेशन में लावारिस हालत में युवती के मिलने की सूचना मिली। इसके बाद उतई पुलिस की एक टीम 21 नवंबर को नागपुर पहुंची। यहां नागपुर की चाइल्ड केयर से लड़की को अपने सुपुर्द लिया। इसके बाद उसे दुर्ग लाया गया। थाने में लड़की को परिजनों को सौंपा दिया गया।

गांव में ही छिपा था आरोपी

पुलिस ने आरोपी को 24 नवंबर को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया आरोपी के मोबाइल की लोकेशन डुमरडीह गांव की आ रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी निखिल कुर्रे को डुमरडीह के अपने घर में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था युवक

पूछताछ में लड़की ने महिला पुलिस अधिकारी को बताया कि इंदिरा आवास वार्ड 19 डुमरडीह थाना उतई निवासी निखिल कुर्रे (21 साल) से उसकी पहचान हुई। इसके बाद उसने उसे झूठे प्यार का वादा किया और शादी करने की बात कही। उसने कहा कि उसके घरवाले राजी नहीं होंगे, इसलिए भाग चलते हैं। लड़की को अपनी बातों में फंसाकर वो उसे पहले रायपुर लाया। इसके बाद वहां से दोनों नागपुर चले गए। वहां लड़के ने एक मकान किराये से लिया। यहां वो लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद लड़की को नागपुर रेलवे स्टेशन में छोड़कर भाग गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध कब्जा तोड़ने पर बवाल : कई घरों में...

रायगढ़. शहर के जेल पारा से सटे मोहल्ले में प्रस्तावित मरीन ड्राइव के लिए घरों को तोड़नेआज सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर...

बड़ी खबर : जहर खाने से तीन मासूमों की...

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने ज़हर खाकर आत्महत्या...

भिलाई में पुलिस ने सशक्त ऐप की मदद से...

भिलाई। भिलाई नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई एक कीमती मोटर साइकिल को बरामद कर लिया है।...

हत्या के प्रयास के आरोपी “लल्लू” गिरफ्तार… पुरानी रंजिश...

भिलाई। भिलाई भट्टी पुलिस ने एक गंभीर आपराधिक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी लव कुमार उर्फ लल्लू (उम्र...

ट्रेंडिंग