रक्षक बना भक्षक: पुलिस की वर्दी का धौंस दिखा करता था रेप… 12 महिलाओं को बना चुका था शिकार… महिलाओं के साथ करता था जानवरों जैसा व्यवहार, दिल दहला देगा इस शख्स की कहानी

पुलिस की वर्दी का धौंस दिखा करता था रेप, 12 महिलाओं को बना चुका था शिकार

नई दिल्ली। ब्रिटेन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस अधिकारी महिलाओं को अपने झांसे में फंसा उनके साथ बलात्कार और यौन शोषण किया करता था. उसने खुद दर्जन भर महिलाओं के साथ बलात्कार और यौन अपराधों के आरोपों को स्वीकारा है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डेविड कैरिक नाम के व्यक्ति ने रेप सहित कम से कम 71 यौन अपराधों को अंजाम दिया है. 48 साल का कैरिक पुलिस अधिकारी बताया जा रहा है. वह करीब 20 साल से ऐसी घटनाओं को अंजाम देता आ रहा था. जानकारी की माने तो डेविड कैरिक अपनी पुलिस की वर्दी का दुरूपयोग किया करता था. इसके साथ ही जो भी महिला इसके खिलाफ शिकायत करने की योजना बनाती, यह उसे धमकी देने लगता था.

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, डेविड ने बॉयफ्रेंड बनकर 12 महिलाओं को अपना शिकार बनाया. उस पर 48 रेप करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं. वह महिलाओं के साथ जानवरों की तरह बर्ताव करता था. बलात्कार करने के बाद वह महिलाओं को जमकर प्रताड़ित किया करता था. उन्हें बेल्ट से मारता था , जिसके बाद उनके अलमारी में बंद कर देता था.

रिपोर्ट की माने तो डेविड महिलाओं को अपनी गिरफ्त में लेने के बाद बेहद क्रूरता पूर्व व्यवहार करता था. मारपीट करने के साथ ही उन्हें नंगा करके घर की सफाई करवाता, उन पर पेशाब करता था. इतना ही नहीं, महीनों तक महिलाओं को कमरे में कैद रखता था.

जो भी पीड़िता उनके खिलाफ शिकायत करने को कहती तो वह धमकी देता था, साथ ही कहता था की मैं पुलिस में हूं. तुम्हारी बात पर कोई यकीन नहीं करेगा. ख़ास बात यह है कि पुलिस से पहले यह व्यक्ति सेना में था. वह देश की संसद में भी तैनात रह चुका है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...