पाटन में राष्ट्र जागरण सेवा समिति ने कराया श्रीरामकथा महोत्सव का आयोजन: अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास प्राची देवी बोली – श्री राम की पावन कथा हमारे भारतीय संस्कृति और समाज के घट-घट में रची बसी है रामायण

पाटन में राष्ट्र जागरण सेवा समिति ने कराया श्रीरामकथा महोत्सव का आयोजन

पाटन@मनीष चंद्राकर। भगवान राम और उनकी पावन कथा भारतीय संस्कृति और समाज के घट घट में रची बसी है रामायण के प्रति हमारे मन मे अपार श्रद्धा भक्ति भी है लेकिन हम राम कथा जीवन के सिद्धांत को अपने जीवन मे उतार नही पाए इसके लिये जरूरी है राम हमारे और आपके अंदर जागे हैं उक्त उद्गार रामकथा की अंतरराष्ट्रीय कथा वक्ता प्राची देवी ने कही।

राष्ट्र जागरण सेवा समिति की ओंर से पाटन क्षेत्र के गायत्री मन्दिर आमालोरी में आयोजित श्रीरामकथा महोत्सव में कथाव्यास प्राची ने बताया कि प्रभु श्रीराम भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं,उसी तरह भगवान शिव भी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हैं, उपास्य और उपासक में परस्पर इष्ट भाव का ऐसा संयोग इतिहास कहीं देखने को नहीं मिलता है,भगवान शंकर ने स्वयं माता पार्वती को राम नाम के महत्व के बारे में बताते हुए कहा है कि सिर्फ राम नाम का जाप ही भगवान विष्णु सहस्रनाम जाप करने के बराबर है,उन्होंने आगे विश्वामित्र की यज्ञ-रक्षा,ताड़का वध,राक्षसों के विनाश सहित चारों भाइयों के सुयश का विस्तार से वर्णन किया।

कथा के क्रम व्यासपीठ से प्राची देवी ने अहिल्या उद्धार प्रसंग पर चर्चा करते हुए बताया कि भगवान भक्तो का कष्ट हरते,उनके प्रेम का कर्ज चुकाते है जैसा द्रोपदी के चिर का ऋण चुकाया,अपने निर्मल चरण रज से पत्थर की मूरत बनी अहिल्या का तारा ! कथावाचिका प्राची देवी ने बताया कि सोमवार को अयोध्या कांड के प्रसंगों पर चर्चा सहित धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर की कथा होगी ! कथास्थल में संगठन प्रमुख अशोक सिंह,संयोजक अरुण चंद्राकर,पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू,नेपाल चंद्राकर,फ़क़ीर वर्मा,सियाराम चंद्राकर,महेंद्र बंछोर,गोपेश शरण शुक्ल,गयाराम साहू,बीआर साहू,समीर चंद्राकर,रेवा साहू,उपेन्द्र देशमुख,दीपक बंसोड़,आशीष सिंग,गिरधर धरमगुड़ी,हलधर महमल्ला,मनोज बंछोर,मनीष चंद्राकर,रोमलाल साहू,युवराज चंद्राकर,अतुल बंछोर,सुनील देवांगन,ताल सिंह ठाकुर,अर्चना शुक्ला,ममता चंद्राकर,गुलायाची वर्मा,कृष्णा वर्मा,निर्मला परगनिहा,अनिता चंद्राकर, निर्मला चंद्रवंशी,योबेन्द्र साहू,राजेश ताम्रकार,अरुण पांडे,मीना चंद्राकर,दुलार सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शारदा विद्यालय में बच्चों के लिए जबरदस्त समर कैंप:...

भिलाई। शारदा विद्यालय, रिसाली में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विद्यार्थियों के लिए 28 अप्रैल से 4 मई 2024 तक समर कैंप का आयोजन किया...

7 तारीख को वोट देने बाद दुकानों में “अमिट...

भिलाई। लोकसभा चुनाव के लिए लोगों को प्रेरित करने भिलाई निगम की पहल पर शहर भर के कई व्यापारियों ने शानदार फैसला लिया है।...

दुर्ग में 7 को वोटिंग के पहले दुर्ग IG...

दुर्ग -भिलाई। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (IPS) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधिकारीयों की अहम बैठक ली। इस...

लोकसभा चुनाव में कसडोल विधायक संदीप साहू को बड़ी...

बलौदाबाजार। कांग्रेस ने 13 मई 2024 को होने वाले लोकसभा और ओडिसा विधानसभा के चौथे चरण के आम चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों...

ट्रेंडिंग