गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज दुर्ग में World Tuberculosis Day किया गया सेलिब्रेट; सीनियर डॉक्टर्स ने दी अहम जानकारी

दुर्ग। दुर्ग के शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में 24 मार्च 2023 को विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य पर “हां हम क्षय रोग को समाप्त कर सकते हैं” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रमा राजेश, प्राचार्या शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, दुर्ग के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कल्पना भूषण जोशी, सह- प्राध्यापक द्वारा किया गया। साथ में उन्होनें क्षय रोग के प्रमुख बिंदुओं को उजागर करते हुए जानकारी दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कम्यूनिटी हेल्थ नर्सिंग की शिक्षिकाओं एवं एम.एस.सी. नर्सिंग की छात्राओं ने प्रमुख भूमिका निभाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल शुक्ला, जिला क्षय रोग अधिकारी, दुर्ग द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं वक्ता डॉ. सौरभ साहू, सह- प्राध्यापक, चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कचांदुर, दुर्ग द्वारा क्षय रोग के ईलाज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, दुर्ग की छात्राओं द्वारा नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से क्षय रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में संदेश दिया गया। साथ ही क्षय रोग से संबंधित क्विज़ में बी.एस.सी. नर्सिंग की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...