JOBS इन आंगनबाड़ी: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर होने जा रही है भर्ती, इस तरह करें आवेदन

बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त चार पदों पर भर्ती की जा रही है। नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्र. 1 बजरंग नगर, वार्ड क्र. 4 गोकुल नगर, ग्राम मुरू तथा ग्राम सकर्रा में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद आमंत्रित किये गये है। आवेदन की तिथि 6 जून से 20 जून 2022 तक है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा सीधे एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है।

सहायिका पद के लिए केवल महिलाओं को ही पात्रता होगी। यह अशासकीय पद है। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य एवं उसे 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। 1 वर्ष या उससे अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली सहायिका को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदिका उसी ग्राम या वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस ग्राम या वार्ड के लिए वह आवेदन कर रही है।

अनुसूचित जाति, जनजाति के आवेदिकाओं को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक दिया जाएगा। आवेदिका द्वारा प्रस्तुत समस्त अभिलेख एवं दस्तावेज स्व प्रमाणित होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...