सरकारी नौकरी: BSF के इन पदों के लिए निकली है भर्तियां… 8 जून तक कर सकते है आवेदन… 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली। सराकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। बॉडर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने इंस्पेक्टर भर्ती के साथ-साथ विभिन्न ग्रुप बी के पदों (BSF Group B Recruitment 2020) के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से इंजीनियरिंग सेट अप में ग्रुप-‘बी’ (नॉन गैजेट- नॉन मिनिस्ट्रियल) में 90 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जून 2022 है।

BSF Recruitment 2020-21 वैकेंसी डिटेल

कुल पद
1- जूनियर इंजीनियर/सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल)- 32 पद
2- इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट)- 1 पद
3- सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) – 57 पद

शैक्षिक योग्यता
इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर की डिग्री होनी चाहिए। वहीं सब इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवश्यक है कि उनके पास तीन साल का डिप्लोमा कोर्स हो। साथ ही जूनियर इंजीनियर के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स हो।

एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में देना होगा। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी। फीस का भुगतान किसी भी बैंक के किसी भी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया जा सकता है।

उम्र सीमा
इस भर्ती के सभी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमावली के अनुसार आरक्षित वर्ग की उम्र सीमा में छूट दी गई है।

सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी
इन पदों पर भर्ती के लिए दो चरणों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी और लिखित परीक्षा में सफल होने वाले छात्र दूसरे चरण के लिए उपस्थित होंगे।

दूसरे चरण में डॉक्यूमेंटेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) शामिल है। इन सभी चरणों में पास होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार मेडिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे। इंस्पेक्टर आर्किटेक्ट के लिए वेतनमान 44,900 -1,42,400 रुपए और जूनियर इंजीनियर/सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल) और सब इंस्पेक्टर वर्क्स के लिए वेतनमान 35,400 से 1,12,400 रुपए है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

सटीक कार्रवाई जो कहानी बयां करती है : ऑपरेशन...

नई दिल्ली। 7 मई 2025 की रात को भारतीय वायु सेना ने एक सैन्य अभियान चलाया जो ठीक 23 मिनट तक चला। इस दौरान,...

AAP में बड़ी बगावत: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा...

नई दिल्ली/रायपुर: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक विस्फोट हुआ है। पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद...