PUBG में ये खूनी खेल ठीक नहीं: PUBG गेम का इस कदर भूत सवार, मां को उतार दिया मौत के घाट… 3 दिन तक लाश के साथ रहा फिर पिता को किया वीडियो कॉल… बहन को भी दूसरे कमरे में रखा बंद

नेशनल डेस्क: आनलाइन PUBG गेम खेलने से मना करने पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। यह मामला लखनउ में सामने आया जहां PUBG ना खेलने से नाराज 16 साल के बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही यह बेखौफ बेटा इसके बाद मां के शव के साथ तीन दिन तक घर में बंद रहा।

वहीं 10 साल की बहन को भी धमकाकर घर में रखा। जब शव के सड़ने से बदबू फैली तो मामले का खुलासा हुआ। इतना ही नहीं मर्डर करने के बाद आरोपी बेटे ने सेना में अधिकारी पिता को खुद फोन करके बताया कि मां की हत्या कर दी है। जिसके बाद पिता की जानकारी पर पुलिस ने शव को घर से बाहर निकाला।

वहीं, लखनऊ पुलिस का दावा है कि नाबालिग ने अपना जुर्म कबूल लिया है कि उसकी मां उसे मोबाइल पर पबजी गेम खेलने पर रोकती थी। जिससे नाराज होकर बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से मां के सिर पर गोली मार दी जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई और उसके बाद शव को कमरे में बंद कर दिया और छोटी बहन को धमकाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया और पूरे दो दिनों तक मां के शव के साथ इसी घर में बंद रहा।

पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले सेना अधिकारी नवीन कुमार सिंह सेना में जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर हैं और उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में है। लखनऊ के पीजीआई इलाके में यमुनापुरम कॉलोनी में उनका मकान है। यहां उनकी पत्नी साधना (40 साल) अपने 16 साल के बेटे और 10 साल की बेटी के साथ रहती थीं। मां ने जब एक दिन PUBG गेम खेलने से मना किया तो बेटे ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...