दुर्ग के निहाल शर्मा बने भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य: जनहित से जुड़े मुद्दों पर रहते हैं मुखर, संगठन ने दी जिम्मेदारी

भिलाई। प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत की ओर से 17 फरवरी को एक और सूची जारी हुई। कार्यकारिणी में दुर्ग के निहाल शर्मा को भी सदस्य बनाया गया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य में निहाल का नाम पहली बार आया है। इससे पहले तक निहाल दुर्ग शहर के जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर मुखर रहे हैं। अब संगठन में उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। निहाल का कहना है कि संगठन के आला नेताओं का आभार। उन्होंने मुझे इस दायित्व के लिए बेहतर समझा। इस साल विधानसभा चुनाव है, उसके लिए जीतोड़ मेहनत की जाएगी।

Exit mobile version