एक कदम डिजिटलाइजेशन और मॉडर्नाइजेशन की ओर… छत्तीसगढ़ के राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत और इंटरनेट कनेक्टिविटी से होंगे लैस

  • सर्वे-रिसर्वे के लिए चांदा-मुनारा की होगी स्थापना
  • ढेर दर्जन तहसीलों में बनेंगे मॉडर्न रिकॉर्ड रूम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व न्यायालयों का आधुनिकीकरण कहा जाए तो डिजिटलाइजेशन का काम होगा। इसके तहत राजस्व न्यायालयों को कम्प्यूटरीकृत करने के साथ ही इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा लैण्ड रिकार्ड का डिजीटीलाईजेशन का काम होगा। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्री भुवनेश यादव ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की बैठक यह निर्णय लिया गया है। बैठक में राज्य के 572 राजस्व न्यायालय (ई-कोर्ट) के लिये कंप्यूटर, पिं्रटर तथा इन्टरनेट कनेक्टिविटी प्रदाय किया जाएगा और 18 तहसीलों में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के लिये जिलों को आबंटन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही डीआईएलआरएमपी योजनार्न्तगत भारत सरकार द्वारा सर्वे-रिसर्वे, राजस्व न्यायालय (ई-कोर्ट) तथा मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के लिये दिये गये स्वीकृति के आधार पर प्रदेश में सर्वे-रिसर्वे के लिए चांदा-मुनारा (ळतवनदक ब्वदजतवस च्वपदज) की स्थापना की जाएगी। बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के सचिव एवं संचालक भू-अभिलेख रमेश कुमार शर्मा, महानिरीक्षक पंजीयन किरण कौशल, राजस्व अधिकारी वित्त अनीता सोनी, डिप्टी कलेक्टर बी.एस. सिदार, शहरी प्रशासन एवं विकास रायपुर यू.के. धालेन्द्र, एडिशनल सी.ई.आ. चिप्स शशांक पाण्डेय, उपायुक्त भू-अभिलेख मधु हर्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाढ़ से फसल बर्बाद तो मिलेगा मुआवजा : CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में बनी बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित किसानों और...

एमसीबी में गांजे की अब तक की बड़ी खेप...

बैकुंठपुर। एमसीबी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, दो पिकअप...

दुर्ग महिला थाना पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर...

दुर्ग। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने रविवार, 27 सितंबर को दुर्ग महिला थाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

झीरम से वोट चोरी तक BJP पर बरसे दीपक...

रायपुर। झीरम घाटी मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने आगे की कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही है। प्रदेश...