वैशालीनगर विधानसभा के लोगों के साथ BJP पार्षद रिकेश सेन ने दी गिरफ्तारी: बोले-जब तक काला कानून वापस नहीं होता, सड़क पर लड़ती रहेगी भाजपा

भिलाई। निगम भिलाई के पांच बार के पार्षद तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन की अगुवाई में रविवार को वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग दुर्ग मानस भवन पहुंचे। जहां सभी ने पूरे उत्साह के साथ जेल भरो आंदोलन में शिरकत की।

रिकेश सेन ने दो दिन पूर्व सोशल मीडिया में जारी वीडियों में जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस आंंदोलन का हिस्सा बनने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने पार्टी में चल रही गुटबाजी से हटकर सिर्फ पार्टी के हित में काम करने की अपील की थी, जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया, और रविवार को उनकी अगुवाई में दुर्ग के लिए रवाना हुए।

मानस भवन दुर्ग में रिकेश सेन के साथ गए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अन्य कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर रिकेश सेन ने कहा कि भाजपा ने राज्य सरकार के काले कानून के खिलाफ अपनी ताकत दिखाई है। जब तक काला कानून वापस नहींं लिया जाता, भाजपा सड़क पर आकर इसी तरह की लड़ाई लडे़गी। उन्होंने भिलाई व दुर्ग के सभी बड़े भाजपा नेताओं को आंदोलन को एकजुट होकर सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-5 कार्यालय में जनता से...

भिलाई नगर। भिलाई नगर क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार को सेक्टर-5 स्थित अपने विधायक कार्यालय में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जनता से...

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर दुर्ग...

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह...

BSP टाउनशिप CGM से मिले विधायक देवेंद्र: जनता की...

भिलाई। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र यादव ने आज बीएसपी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को मिल...

दुर्ग: ओपन जीम निर्माण के लिए 60 लाख रूपए...

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में...

ट्रेंडिंग