भिलाई के सीनियर पार्षद रिकेश सेन को प्रदेश BJP संगठन में मौका: प्रकोष्ठ में बनाए गए मंत्री…प्रदेश अध्यक्ष भरत ने जारी की कार्यकारिणी की सूची, देखिए दुर्ग-भिलाई जिलाध्यक्ष के अलावा कौन-कौन संभालेंगे दायित्व

भिलाई। नगर निगम भिलाई के पांच बार के पार्षद रिकेश सेन को प्रदेश भाजपा संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ में रिकेश सेन को मौका मिला है। ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का ऐलान किया है। इस प्रकोष्ठ में रिकेश सेन को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं भिलाई के रहने वाले भाजपा नेता व साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

आपको बता दें कि रिकेश और खिलावन साहू दोनों भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में थे। लेकिन बृजेश बिचपुरिया के जिलाध्यक्ष बनने के बाद दोनों नेताओं को साधने के लिए ओबीसी प्रकोष्ठ में अहम जिम्मेदारी दी गई है। ओबीसी प्रकोष्ठ में भिलाई जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुंदरलाल साहू को दी गई है। वहीं दुर्ग ओबीसी जिलाध्यक्ष की कमान रूप सिन्हा को दी गई है।

देखिए सूची :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

CG – शिक्षिका ने समझौते के लिए रखी धर्म...

Teacher kept the condition of changing religion for settlement बिलासपुर। बिलासपुर के इंजीनियर पति ने मध्यप्रदेश में पत्नी द्वारा दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में...

ट्रेंडिंग