2 महीने बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन सक्रिय: फेसबुक में लिखा-पहले से बेहतर फिल कर रहा हूं, अधिकारियों से कहा-सुधर जाओ, मैं आ रहा हूं

भिलाई। नगर निगम भिलाई के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पांच बार के पार्षद रिकेश सेन लगभग दो महीने बाद फिर से सक्रिय हो गए हैं। आज उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला है। इस पोस्ट को देखने के बाद पता लगता है कि रिकेश सेन सक्रिय हो गए हैं।

निगम के अधिकारियों को उन्होंने अल्टीमेटम दिया है। कहा है कि, सुधर जाओ, मैं आ रहा हूं…दरअसल, रिकेश सेन विगत 2 महीने से अस्वस्थ चल रहे हैं।

उनको फ़ूडपायजन की वजह से 27 दिन तक बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती होकर इलाज करा रहे थे। उसके बाद वह रायपुर अपने आवास में रहकर रामकृष्ण हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे थे।

उन्होंने आज अचानक लिखा जल्द लौटूंगा। जिससें निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। क्योंकि निगम से रिकेश सेन 2 महीने दूर रहे हैं। इस बीच निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर कोई आवाज़ नहीं उठाया।

जबकि, निगम अधिकारियों के आए दिन भ्रष्टाचार की शिकायत आ रही है। रिकेश सेन 20 साल से अधिकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। कुछ भी जनता के हित के खिलाफ होते हैं। उसे मुखर होकर उठाते हैं। अब देखना होगा कि रिकेश के आते ही कौन कौन से मुद्दे की लड़ाई लड़ते हैं?

क्या लिखा है रिकेश से ने…
माता रानी की कृपा और आप सबके प्यार-दुलार से आपका भाई, बेटा और सेवक जल्द ही आपके बीच होगा। पहले से बेहतर फिल कर रहा हूं। मैं सभी से कनेक्ट हूं।

जल्द आप सबके बीच आपका रिकेश ग्राउंड में दिखेगा। मुद्दे बहुत है, काम बहुत है। मैंने धैर्य रखा है। सिस्टम में बैठे लोगों से मांगा जाएगा जवाब। सुधर जाओ गैर जिम्मेदार अफसर, मैं आ रहा हूं…।

Exit mobile version