रिसाली निगम के पार्षद टीकम साहू का निधन, आज गृहग्राम भरदाकला में होगा अंतिम संस्कार

भिलाई। रिसाली निगम के वार्ड 2 रूआबांधा बस्ती के पार्षद टीकम साहू का आज सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम भरदाकला, बालोद में किया जाएगा। बता दें कि नगर निगम रिसाली के निर्वाचित 40 पार्षदों में से तीन पार्षदों का निधन हो गया है। सबसे पहले नेवई के पार्षद डोमनलाल बारले का निधन हुआ। फिर पुरैना के पार्षद ओमप्रकाष मीरझा का दो माह पहले निधन हुआ था। आज रुआबांधा के पार्षद टीकम साहू का निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्रवासियों ने दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Exit mobile version