छत्तीसगढ़ के प्राइमरी स्कूल में बड़ा हादसा: मिड डे मील खा रहे थे बच्चें, तभी भर-भराकर कर गिरा छज्जा… 13 बच्चें घायल, 3 सीरियस; पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे डिप्टी CM अरुण साव

कोरबा। कोरबा जिले के एक सरकारी स्कूल में अचानक छज्जा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बुधवार को जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त बच्चें मिड डे मील खा रहे थे। अचानक छज्जा भर-भराकर गिर गया। जैसे ही ये हादसा हुआ मौके पर हाहाकार मच गया। जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचे। इस हादसे में 13 बच्चे घायल हो गए। किसी का हाथ टूट गया तो किसी का सिर फट गया। 13 बच्चों में से 3 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कोरबा में भर्ती कराया गया है। हादसा कोरबा क्षेत्र के पसान क्षेत्र में स्थित प्राइमरी स्कूल दर्री में हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और डिप्टी CM अरुण साव भी मौके पर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री साव कोरबा दौरे में गए हुए थे। उपमुख्यमंत्री ने मौके पर जांच की बात कही और दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया। फिलहाल स्कूल प्रबंधन द्वारा अभी कुछ जानकारी नहीं दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...