कवर्धा पहुंचे तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप: साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल…समाज उत्थान में काम करने किया प्रेरित, निर्माण चल रहे तेलघानी का किया निरीक्षण

भिलाई। कवर्धा जिला के ग्राम कल्याणपुर के माता कर्मा मैदान कुरुवा में साहू समाज का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के अतिथि पूर्व संसदीय सचिव डॉ.सियाराम साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिलाध्यक्ष शीतल साहू, उपाध्यक्ष जिला साहू संघ रामकृष्ण साहू, वरिष्ठ युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम साहू, प्रदेश महामंत्री युवा प्रकोष्ठ व्यास साहू व जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ चोवाराम साहू थे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ कर्मा मंदिर में भक्त मां कर्मा व कृष्ण की पूजा- अर्चना की गई। अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उनके उज्ज्वल व सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने निर्माणाधीन तेलघानी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही समाज को नई दिशा में ले जाने के लिए शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-5 कार्यालय में जनता से...

भिलाई नगर। भिलाई नगर क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार को सेक्टर-5 स्थित अपने विधायक कार्यालय में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जनता से...

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर दुर्ग...

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह...

BSP टाउनशिप CGM से मिले विधायक देवेंद्र: जनता की...

भिलाई। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र यादव ने आज बीएसपी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को मिल...

दुर्ग: ओपन जीम निर्माण के लिए 60 लाख रूपए...

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में...

ट्रेंडिंग