इंजीनियरिंग में संतोष रूंगटा R-1 ने बढ़ाई उम्मीद: कॉलेज ने प्लेसमेंट में बनाया रिकॉर्ड: 412 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को नामी कंपनियों ने दिया ऑफर…लाखों का दिया पैकेज

भिलाई. कैंपस प्लेसमेंट के लिए मल्टीनेशनल कंपनियों ने अब टीयर-2 सिटी का रुख करना शुरू कर दिया है। दुनिया की नामी टेक कंपनियों में से एक हिताची वंतरा पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची और हमारे इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को हायर किया है।

कैंपस प्लेसमेंट के लिए भिलाई के संतोष रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आरसीईटी) आई हिताची ने न्यूनतम 5 लाख के पैकेज पर नौकरी के ऑफर दिए।

इसके साथ ही रूंगटा आर-1 कॉलेज ने कैंपस प्लेसमेंट के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कोविड बैच को मिलाकर एक साल के भीतर 412 इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट स्टूडेंट्स को कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी का ऑफर लेटर मिला। टीसीएस ने कंप्यूटर साइंस के 30 स्टूडेंट्स को 5 लाख का पैकेज ऑफ किया।

इसके साथ कई सुविधाएं भी टीसीएस देगा। कैबजेमिनी ने 7 लाख के पैकेज पर 22 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को हायर किया है। पेटीएम ने अपनी टीम में भिलाई के काबिल इंजीनियर्स को जगह दी है।

इसी तरह टेक कंपनी हैज्डइन ने 8.5 लाख के पैकेज पर 6 टेक्नोक्रेट्स को नौकरी का ऑफर लेटर दिया। हैक्सावेयर, टाटा टेक्नोलॉजी, विप्रो, यूएएसआई सहित 150 कंपनियां भिलाई पहुंची और शहर के टैलेंट को पहचानकर शानदार पैकेज पर जॉब ऑफर किया।

इंटर्नशिप के दौरान मिलेंगे 10 लाख सालाना
डाटा एनालिसिस सर्विसेज के लिए मशहूर कंपनीे एमएक्यू सॉफ्टवेयर ने भिलाई के स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप ऑफर की है। स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप के दौरान 10 लाख रुपए सालाना दिया जाएगा, जबकि प्रोविजन खत्म होने के बाद सैलरी में ग्रोथ के हकदार भी बनेंगे।

बता दें कि बीते साल रूंगटा आर-1 कॉलेज के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग स्टूडेंट पुष्पराज सिहं को दुनिया की दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने 35 लाख के पैकेज पर नौकरी दी है।

इसी तरह अमरीका की नामी रिटेल शॉपिंग चेन वॉलमार्ट ने प्रीत कौर को 24 लाख सालाना के पैकेज पर हायर किया है। कॉलेज के सभी ब्रांच नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड (एनबीए) से मान्यता प्राप्त है, जिससे स्टूडेंट्स की डिग्री को देश-दुनिया में पहचान मिली है।

स्टूडेंट्स को तराश रही प्लेसमेंट सेल
आरसीईटी की प्लेसमेंट सेल अपने स्टूडेंट्स को शानदार तरीके से तराश कर रही है। कई तरह की एक्टिविटी के जरिए स्टूडेंट्स को एग्जाम और इंटरव्यू के लिए तैयार किया जा रहा है।

संस्था के डायरेक्टर एचआर एंड प्लेसमेंट महेंद्र श्रीवास्तव, ज्वाइंट डायरेक्टर एडविन एंथोनी और मैनेजर मनोज दहिया ने संयुक्त रूप से बताया कि हर एक स्टूडेंट्स की ग्रूमिंग पर विशेष तौर पर काम किया जा रहा है।

आने वाले समय में कैंपस प्लेसमेंट का ये आंकड़ा और भी ऊंचाइयों को छुएगा। स्टूडेंट्स को मिली इस कामयाबी पर संस्था के चेयरमैन संतोष रूंगटा, डायरेक्टर डॉ. सौरभ रूंगटा और सोनल रूंगटा ने हर्ष व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...