राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का कद बढ़ा, बनाई गईं BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: डॉ. रमन हुए रिपीट…लता उषेंडी को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जिम्मा, देखिए राष्ट्रीय टीम में और कौन-कौन…?

भिलाई। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का कद एक बार फिर राष्ट्रीय संगठन में बढ़ गया है। सरोज पांडेय को भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। सरोज पांडेय के अलावा छत्तीसगढ़ से इस टीम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व मंत्री लता उसेंडी हैं। आपको बता दें कि रमन सिंह को रिपीट किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ से लता उसेंडी को पहली बार राष्ट्रीय भाजपा में जगह मिली है। सरोज पांडेय इससे पहले राष्ट्रीय महासचिव भी रही हैं। इस नियुक्ति के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

Exit mobile version