आज दुर्ग में सरोज पांडेय की सभा और रैली: प्रदर्शन पर सरकार और बड़े भाजपा नेताओं की नजर… शहर के सभी वार्डों से जुटने वाली है भीड़, पुलिस की तगड़ी व्यवस्था

भिलाई। आज दुर्ग शहर में पहली बार राज्यसभा की सांसद सरोज पांडेय प्रदर्शन करने वाली है। यह प्रदर्शन दुर्ग निगम में होगा। इसलिए यह पहला मौका है कि जिस निगम में मेयर रहीं सरोज, वहां धरना देने जा रही हैं। इस धरने की चर्चा पूरे प्रदेश में है। सरकार के साथ-साथ कांग्रेस और अन्य शहरों के भाजपाइयों की नजर है।

भाजपा के सबसे बड़े जन आंदोलन के लिए भाजपा के स्थानीय संगठन के चारो मंडल द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। इसके अलावा भाजयुमो, महिला मोर्चा सहित अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी अलग-अलग स्तर पर तैयारी की है। जबकि भाजपा पार्षदो द्वारा अपने अपने वार्डों से नागरिकों को आंदोलन से जोड़ेंगे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि, नगर निगम में महापौर के रूप मे लगातार 10 साल तक विकास की गाथा लिखकर शहर की पहचान बनाने वाली राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के नेतृत्व में होने वाले इस जंगी प्रदर्शन में लगभग 5000 से अधिक नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता जुटेंगे।

इसके लिए पार्टी के पार्षदों व वार्ड से लेकर बूथ तक के स कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने आम लोगों का से संपर्क कर इस प्रदर्शन में आने की अपील की है इसके लिए राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने भी स्वयं आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर आंदोलन को सफल बनाने के निर्देश दिए है।

हल्ला बोल जंगी प्रदर्शन के लिए सुबह 10:00 बजे से झाड़ू राम देवांगन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में कार्यकर्ता व आंदोलनकारी जुटेंगे इसके पश्चात उक्त स्थान पर भाजपा नेताओं की संबोधन पश्चात एक रैली के रूप में नगर निगम मुख्यालय पहुंचेंगे जंहा को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा शहर की जनता की तकलीफो व बुनियादी समस्यायों को लेकर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के नेतृत्व में हो रहे इस व्यापक आंदोलन से शहर की नागरिको में एक नई उम्मीद जगी है।

औऱ अब जनता के तकलीफो को लेकर कद्दावर नेता सरोज पांडेय के सड़क पर उतरने की घोषणा से राजनीतिक ही नही प्रशासनिक तंत्र में भी जबर्दस्त हलचल है। सभी इससे निपटने काट खोज रहे किंतु विगत 30 माह में शहर के नागरिक विभिन्न समस्यायों से कराह रही है।

ये दुर्भाग्य है महापौर धीरज बाकलीवाल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा शहर की जनता पानी के लिए सर्वाधिक परेशान है आए दिन जलसंकट व कई वार्डो में लो प्रेशर होने के कारण लोग त्रस्त है सफाई व्यवस्था सभी वार्डो में चरमरा गई है विधायक वोरा के निगम को बंधक बनाए जाने से शहर का विकास ठप्प हो गया है।

बल्कि तात्कालीन महापौर सरोज पांडेय के कार्यकाल में निर्मित गौरव पथ को चौड़ी करण नाम बगैर कोई प्लानिग को तोड़ दिया गया है दादा दादी नानी पार्क से प्रतिमा उखाड़ दिया गया कई बड़े धरोहर को नष्ट कर दिया गया है पूरा शहर अव्यवस्थित है गरीबो के आशियाने तोड़ने बार बार नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहे है इन सब मुद्दों को लेकर भाजपा कल राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय की नेतृत्व में सड़क पर उतर कर जंगी प्रदर्शन करेंगी।

बल्कि तात्कालीन महापौर सरोज पांडेय के कार्यकाल में निर्मित गौरव पथ को चौड़ी करण नाम बगैर कोई प्लानिग को तोड़ दिया गया है दादा दादी नानी पार्क से प्रतिमा उखाड़ दिया गया कई बड़े धरोहर को नष्ट कर दिया गया है पूरा शहर अव्यवस्थित है गरीबो के आशियाने तोड़ने बार बार नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहे है इन सब मुद्दों को लेकर भाजपा कल राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय की नेतृत्व में सड़क पर उतर कर जंगी प्रदर्शन करेंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए CM साय, विस्...

रायपुर। श्री झूलेलाल धाम में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी के संयोजन में आयोजित मेगा मेडिकल कैंप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित...

राजनांदगांव में रेत माफियाओं ने ग्रामीण को मारा: कांग्रेस...

राजनांदगांव। कांग्रेस पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी रहे निखिल द्विवेदी ने मोहड वार्ड में अवैध रेत खनन रोकने के मामले में वार्ड के...

रिसाली निगम में कांग्रेस को झटका: कभी मेयर दावेदार...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।MIC मेम्बर और महापौर पद की दावेदार रही डॉ. सीमा साहू ने...

नकटी गांव को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा जिले के ग्राम पंचायत नकटी...

ट्रेंडिंग