Mahadev Book के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर की शादी: मंगेतर के लिए 35 करोड़ की हीरे की अंगूठी…भिलाई-दुर्ग से 300 से ज्यादा लोग हो रहे शादी में शामिल

भिलाई। सौरभ चंद्राकर…ये नाम आपने काफी सुना होगा। काफी पढ़ा होगा। ऑनलाइन सट्‌टा एप महादेव बुक का मास्टरमाइंड है सौरभ चंद्राकर। इसी महीने शादी होने वाली है। शादी की तैयारी भव्य तरीके से चल रही है। आज हरिभूमि ने फ्रंट पेज खबर ब्रेक किया है। जिसमें बताया है कि, सौरभ की पहले रिंग सेरेमनी होगी। रिंग सेरेमनी पर अपनी प्रेमिका के लिए 35 करोड़ रूपए की हीरे की अंगूठी बनवाई है।

शादी वह अपने स्कूल लाइफ की प्रेमिका से ही रचा रहा है। इसलिए वेलेंटाइन डे पर शादी विदेश यानी मलेशिया में जाकर करेगा। सगाई से लेकर शादी तक की तैयारी पूरी राजशाही ठाठबांठ जैसी की जा रही है। जो उनके गुर्गे कर रहे। इस बारे में दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, हमें महादेव एप के मास्टरमाइंड के विवाह की सूचना मिली है। पुलिस शादी समारोह में आने जाने वाले संभावित लोगों पर नजर रखी हुई है। एमीग्रेशन से भी संपर्क किया गया है। आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर चुके हैं।

मास्टर मांइड सौरभ चंद्राकर की शादी में भिलाई-दुर्ग से करीब 300 लोग शिरकत करने वाले हैं। जिसके लिए कई शहर के उद्योगपति, ट्रांसपोर्टर, बड़े व्यापारी और पैनल चलाने वालों को शादी का आमंत्रण कार्ड भेजा गया है। शादी में उनके लोग ही शामिल हो इसके लिए गोपनीय तरीके से आमंत्रण कार्ड ऑनलाइन भेजा गया है।

खबरों के मुताबिक महादेव बुक का मास्टर माइंड सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल होने वालों के लिए दुबई से सात क्रूज की व्यवस्था की गई है। जो देशभर से आमंत्रित लोगों को शादी के लिए पानी के रास्ते लेकर जाएगा। क्रूज में उनके ऐशोआराम के लिए पूरा इंतजाम रहेगा।

मास्टर माइंड सौरभ चंद्राकर की शादी 13 फरवरी को है। 11 फरवरी को रिंग सेरेमनी है। पार्टी में सूफी संगीत और वालीवुड के जाने माने गायकों से शमा बंधेगी। शादी के रस्मोरिवाज यानी तेल हल्दी 12 फरवरी की सुबह 10 बजे होनी है। शाम 7 बजे वालीवुड संगीत नाइट भी होगा। इसमें वालीवुड के कई बडे फिल्मी हस्तियां, गायक समेत कई जाने माने लोग पार्टी में शिरकत करेंगे।

सौरभ चंद्राकर का नाम उस समस सुर्खियों में आया जब महादेव बुक को लेकर लगातार दुर्ग पुलिस कार्रवाई कर रही थी। तभी एक सटोरिए ने सौरभ का नाम लेकर सभी को चौंका दिया था। सौरभ चंद्राकर के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया है। लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है।

जानकारी के मुताबिक सौरभ चंद्राकर का स्कूल के जमाने से मानसी नामक युवती से प्रेम संबंध रहा है। वह इसी युवती से शादी कर रहा। दोनों परिवार की रजामंदी भी रही है। शादी के बाद जश्न के तौर पर देश भर में सात स्थानों में पार्टी भी होनें की जानकारी मिली है।

शादी कार्ड की छपाई भी कुछ अलग ढंग से हुई है। कार्ड को देखकर कोई समझ नहीं पाएगा कि यह सौरभ की शादी का निमंत्रण है। खास बात यह है कि कार्ड में सौरभ और युवती का नाम भी बदल दिया गया है। लेकिन उनके परिवार के लोगों के नाम वहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुशासन तिहार: महुआ पेड़ की छांव में लगी सीएम...

रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना...

दुर्ग में बड़ा हादसा : नशे में धुत स्कार्पियो...

भिलाई। दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शराब के नशे में धुत एक तेज़ रफ्तार स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों...

छत्तीसगढ़ में फिर आंधी-बारिश का अलर्ट : गर्मी से...

रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है. बुधवार को दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम...

CG – पति का था अफेयर, पत्नी ने दूधमुंहे...

भानुप्रतापपुर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मां ने अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली....

ट्रेंडिंग