CG BREAKING: समय से पहले शुरू होंगी स्कूलों की छुट्टियां, CM साय का बड़ा फैसला; अब 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश

रायपुर | छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्कूली बच्चों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और स्वास्थ्य जोखिमों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) की अवधि में आंशिक संशोधन किया गया है।

20 अप्रैल से बंद हो जाएंगे स्कूल

स्कूल शिक्षा विभाग, महानदी भवन द्वारा जारी नवीनतम आदेश के अनुसार, अब प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इससे पहले यह छुट्टियां 01 मई से शुरू होने वाली थीं, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए शासन ने इसे 10 दिन पहले ही प्रभावी करने का निर्णय लिया है।

“बच्चों की सेहत हमारी प्राथमिकता” – मुख्यमंत्री

इस फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित अवकाश को पहले लागू करने का निर्णय लिया गया है, ताकि इस तपती गर्मी में नौनिहाल सुरक्षित रह सकें।”

सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

जारी निर्देश के मुताबिक, यह संशोधित अवकाश प्रदेश की सभी श्रेणियों की शालाओं पर लागू होगा, जिनमें शामिल हैं:

  • समस्त शासकीय स्कूल
  • अनुदान प्राप्त स्कूल
  • गैर अनुदान प्राप्त स्कूल
  • समस्त निजी (अशासकीय) स्कूल

भीषण गर्मी का असर

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है और मौसम विभाग ने पहले ही रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में लू का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। ऐसे में दोपहर के समय स्कूल से घर लौटते समय बच्चों को लू लगने का खतरा बढ़ गया था, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह संवेदनशील कदम उठाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...