दुर्गा मंदिर वार्ड स्कूल में बनेंगे दो अतिरिक्त कमरे: विधायक देवेंद्र यादव की निधि से खर्च होंगे 13.17 लाख रुपए, चेयरमैन

भिलाई। विधायक निधि से वार्ड 46 दुर्गा मंदिर वार्ड में शासकीय प्राथमिक शाला में 13.17 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इसका भूमिपूजन भिलाई निगम के लोककर्म प्रभारी व विधायक प्रतिनिधि व लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर ने वार्डवासियों व स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर विधि-विधान से किया।

एकांश ने बताया कि 13.17 लाख की लागत से स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए 2 अतिरिक्त कमरे के साथ एक बोर खनन भी कराया जाएगा। इसके अलावा बरामदा निर्माण व वाटर ड्रेनेज सिस्टम भी बनाया जाएगा। स्कूल परिसर में बारिश होने पर जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है। इस समस्या का अब पूरी तरह से समाधान किया जाएगा।

इसके अलावा स्कूल में बच्चों के पढ़ाई के लिए कमरे कम पड़ रहे थे, इसलिए यहां दो अतिरिक्त कमरा का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल सहित वार्ड के विकास के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। जहां जो भी समस्या है, उसका समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर के. जगदीश वार्ड पार्षद 46, शुभम कुमार झा वार्ड पार्षद 48, भूपेंद्र यादव जोन अध्यक्ष -4, कार्यकारिणी अध्यक्ष जनार्दन, महामंत्री कोटेश्वर राव, अय्यूब मंसूरी सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

राशन कार्ड का भी वितरण :-
इस अवसर पर वार्डवासियों को उनके राशन कार्ड का वितरण भी किया गया। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि शासन की योजना के तहत हर परिवार का राशन कार्ड बनाया जा रहा है। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का हर परिवार को लाभ मिले, इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। आरोप है कि कांग्रेस...

Bhilai निगम के Tax पेयर्स के लिए Good News:...

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में टैक्स पेयर्स के लिए खुशखबरी हैं। भिलाई निगम ने अपने क्षेत्र के करदाताओं को सुविधा प्रदान करते हुए वित्तीय...

भिलाई में सड़क किनारे मलबे को डंप करने वाले...

भिलाई। भिलाई निगम इन दिनों निगम क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीब रखे भवन से निकले निर्माण मलबा को जब्त कर रही है। ताकि लोग...

चेतावनी के बाद भी रिसाली क्षेत्र में कार्य स्लो...

रिसाली। चेतावनी के बाद भी निर्माण कार्य धीमी गति से करने पर आयुक्त मोनिका वर्मा नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जेके कंस्ट्रस्शन को नोटिस जारी...

ट्रेंडिंग