CG – स्कूल छात्रा हुई प्रेग्नेंट: छुट्टी से छात्रा लौटी थी हाॅस्टल… मेडिकल जांच रिपोर्ट में आई पाॅजिटिव… मामले की होगी जांच

CG

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एकलव्य आदिवासी बालिका छात्रावास में पढ़ने वाली छात्रा गर्भवती होने का मामला सामने आया है। छात्रा 12वीं में पढ़ाई करती है और दशहरा व दीपावली की छुट्टी पर घर गई थी। जब लौटी तो उसका मेडिकल करवाया गया। रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाई गई।

इधर खबर है कि छात्रा को छात्रावास प्रबंधन ने वापस घर भेज दिया है। दरअसल दशहरा और दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के बाद छात्रा 5 नवंबर को छात्रावास लौटी थी। एकलव्य बालिका छात्रावास की अधीक्षिका का कहना है कि लंबी छुट्टी से लौटने वाली छात्राओं का मेडिकल टेस्ट कराना अनिवार्य होता है। इसी प्रक्रिया में छुट्टी से छात्रावास लौटी छात्राओं का मेडिकल टेस्ट करवाया गया था, जिसमें एक के गर्भवती होने की जानकारी मिली। फिललहाल, छात्रा कैसे गर्भवती हुई इसकी जांच की जा रही है।

इस मामले में अफसरों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला है क्या है ? जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...