साइंस कॉलेज दुर्ग को मिला A + Grade: NAAC ने A + कैटेगरी में रखा…A ++ ग्रेड की कॉलेज ने की थी तैयारी; पढ़िए

दुर्ग। साइंस कॉलेज दुर्ग को NAAC (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) के मूल्यांकन के बाद इस बार फिर A + ग्रेड से संतोष करना पड़ा है। कॉलेज प्रबंधन ने इस बार A ++ ग्रेड पाने की तैयारी की थी, लेकिन NAAC की टीम ने उसे इस लायक नहीं माना। हैरान करने वाली बात तो यह है कि जिस लाइब्रेरी के रख रखाव में हर साल साइंस कॉलेज साढ़े 4 लाख रुपए से अधिक खर्च करता है। उसे नैक की टीम ने शुन्य मार्क्स दिए हैं।

जानिए वजह:
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम ने मूल्यांकन के दौरान साइंस कॉलेज के मैदान में घास के स्थान पर मुरुम होने, फुटबॉल मैदान का आकार छोटा होने, छात्र-छात्राओं के अनुपात में प्रोफेसर नहीं होने जैसी कमियां दर्शाई हैं। इसी वजह से उसे इस बार भी A + की कटेगरी में रखा गया है। अच्छी बात ये है की कॉलेज ए डबल प्लस की रेस से मात्र 0.4 अंक पीछे है। कॉलेज को इस बार 2017 में हुए NAAC मूल्यांकन की तुलना में 1.5 अंक अधिक मिले हैं। इस बार उसे ए डबल प्लस ग्रेड के लिए 3.51 अंक की जरूरत थी। जबकि उसे 3.47 अंक मिले हैं।

साइंस कॉलेज दुर्ग की लाइब्रेरी का मूल्यांकन नहीं किया गया। इसमें उसे 0 अंक दिए गए हैं। इसके साथ ही यहां प्रोफेसरों के बुक और रिसर्च पब्लिकेशन की भी अनदेखी की गई है। अन्य महाविद्यालयों को इसमें 0.2 अंक दिए गए हैं। इसके अलावा 4 और बिंदु हैं, जिनका सही मूल्यांकन नहीं किया गया। इसकी वजह से कॉलेज का ग्रेड पहले की तरह ही रह गया है।

साइंस कॉलेज में इन दिनों 7500 छात्र-छात्राएं विभिन्न कक्षाओं में पढ़ रहे हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए यहां 111 सहायक और एसोसिएट प्रोफेसर हैं। 13 प्रोफेसर के पद खाली हैं। इसके अनुसार साइंस कॉलेज में 67 से अधिक छात्रों के पीछे एक प्राध्यापक हैं। नियमानुसार प्रत्येक 20 छात्र के पीछे एक प्राध्यापक होना चाहिए। अधिकतम 50 छात्रों के पीछे एक प्राध्यापक हो सकते हैं। लेकिन साइंस कॉलेज में छात्रों और शिक्षकों का अनुपात 1.67 है।

साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह का कहना है कि उसका मूल्यांकन सही तरीके से नहीं हुआ है। लाइब्रेरी, पब्लिकेशन समेत 6 पॉइंट का सही तरीके से मूल्यांकन नहीं किया गया है। इन्हीं बिंदुओं में भिलाई और राजनांदगांव के कॉलेजों को 0.3 अंक दिए गए हैं। वहीं हमें कुछ में 0.15 और 0.2 अंक दिए गए हैं। लाइब्रेरी में 0 अंक दिए हैं। इसके अंक लाइब्रेरी में खर्च की जाने वाली राशि पर निर्भर करता है। हम 4.5 लाख रुपए खर्च कर रहे हैं। जबकी दूसरी संस्थाएं 1.5 लाख खर्च कर रही हैं। इसी आधार पर हम रिव्यू के लिए जाएंगे।

-7517 स्टूडेंट्स स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षा पा रहे।
-50 सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित हैं।
-04 विश्वस्तरीय वैज्ञानिक यहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
-08 देशों से शोध और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अनुबंध हुआ है।
-1958 में कॉलेज की स्थापना हुई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फर्जी बैंक अधिकारी गिरफ्तार: लोन दिलाने के...

दुर्ग। जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा का फर्जी अधिकारी बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला...

भिलाई में फुटबाल कोच की हार्ट अटैक से मौत,...

दुर्ग। भिलाई के रिसाली में आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल कॉम्पिटिशन के दौरान एक कोच की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जीत की खुशी...

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री साय, कहा –...

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर में...

दुर्ग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश यादव ने गोवा मुंबई नेशनल चैंपियनशिप में 100 मीटर में गोल्ड एवं 200 मीटर में...

ट्रेंडिंग