फ्लाइट में बिच्छू: एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में महिला यात्री को बिच्छू ने काटा… मचा हड़कंप… एयरलाइन ने बयान जारी कर कही ये बात

मल्टीमीडिया डेस्क। एयर इंडिया की नागपुर से मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट में यात्री को बिच्छू ने काट लिया। हालांकि, इस घटना में यात्री की जान बचा ली गई और वह अब बिल्कुल ठीक हैं। एयर इंडिया ने इस मामले में एक बयान भी जारी किया है। बताया गया है कि यह घटना 23 अप्रैल को हुई, जिसकी पुष्टि अब हुई है।

एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या?
बताया गया है कि नागपुर-मुंबई फ्लाइट में बिच्छू ने एक महिला यात्री को काटा था। इसके बाद पैसेंजर को तुरंत ही चिकित्सा मुहैया कराई गई और विमान के लैंड होते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बयान के मुताबिक, “लैंडिंग के बाद यात्री को तुरंत एयरपोर्ट पर एक डॉक्टर ने देखा और फिर बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।” बयान में कहा गया कि फ्लाइट से लेकर अस्पताल तक एयर इंडिया के अधिकारी लगातार यात्री के साथ रहे और डिस्चार्ज तक उनका पूरा ख्याल रखा।

एयर इंडिया ने बताया कि इस घटना के बाद एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने विमान का निरीक्षण किया। टीम ने पूरे प्रोटोकॉल के साथ विमान की छानबीन की और बिच्छू को बाहर किया। इसके बाद प्लेन की सफाई की गई। एयरलाइन ने इस घटना के लिए यात्री से माफी भी मांगी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग बिग ब्रेकिंग: सुपेला, मोहननगर सहित कई थानों के...

दुर्ग। दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल ने कई निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी कर दिए है। SSP ने कोतवाली दुर्ग, सुपेला के थानेदारों...

CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट… पुलिसकर्मियों की छुट्टियां...

रायपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने युद्ध के हालात के बीच सभी राज्य भी अलर्ट पर हैं। छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी...

13 मई को छत्तीसगढ़ आ रहे है केंद्रीय मंत्री...

रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर के दौरे पर आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समर वेकेशन में किया बदलाव: अब...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वर्ष 2025 के लिए निर्धारित अवकाश कैलेंडर में बदलाव करते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखों में संशोधन किया है। पहले...

ट्रेंडिंग