ट्रेनी IAS तिवारी ने लिस्टोमानिया में मार दिया रेड; लाइसेंस से अधिक कर्मचारी, बिना परमिट के सिगरेट…बहुत कुछ गड़बड़ है

– लिस्टोमानिया में SDM लक्ष्मण तिवारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण
– लाइसेंस से अधिक कर्मचारी की गए है नियुक्त
– बिना परमिशन किया जा रहा था सिगरेट स्टोरेज
– बिना फूड लाइसेंस के रेस्टोरेंट का किया जा रहा था संचालन
– दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश में की गई कार्रवाई

भिलाई। VVIP जिले दुर्ग के भिलाई के एकलौटे मॉल में स्थित लिस्टोमानिया क्लब हमेसा विवादों में रहता है। शनिवार को दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश में एसडीएम दुर्ग लक्ष्मण तिवारी ने लिस्टोमानिया बार एवं क्लब में आकस्मिक निरीक्षण किया है।

चेकिंग के दौरान लिस्टोमानिया क्लब में कई अनियमितता पाई गई है। अनुज्ञप्ति से अधिक कर्मचारी नियुक्त करना, बिना अनुमति सिगरेट भंडारण करना, खाद्य विभाग की अनुज्ञप्ति के बिना रेस्टोरेंट संचालन करना आदि अनियमितता पाई गई।

एसडीएम दुर्ग लक्ष्मण तिवारी के नेतृत्व में मौके पर मौजूद खाद्य एवं औषधि, आबकारी, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...