14वीं आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम के लिए दुर्ग से द्वितीय जत्था रवाना: 20 लड़के-लड़की समेत BSF के 2 सुरक्षा अधिकारी शामिल… अन्य राज्यों से भी युवा लेंगे हिस्सा; एक दूसरे के खान-पान, रहन-सहन और वेशभूषा से होंगे रूबरू

भिलाई। 14वाँ आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 20 जनवरी 2023 को 12 बजे जिला कांकेर छत्तीसगढ़ के अति दुर्गम एवम पिछड़े नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आये युवक एवं युवतियों के द्वितीय जत्थे को सीमा सुरक्षा बल सामरिक मुख्यालय (विशेष संकिया) छत्तीसगढ़ के महानिरीनक इंदराज सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर दुर्ग रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। जहां से आदिवासी युवक एवं युवतियां ट्रेन से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। जहाँ यह टीम चंडीगढ़ में विभिन्न राज्यों के अन्य आदिवासी युवाओं से मिलकर अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू होगी।

  • चंडीगढ़ में 14वां आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है
  • BSF द्वारा आयोजित आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम के लिए दुर्ग से द्वितीय जत्था चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ
  • कांकेर जिले के अति दुर्गम एवं पिछड़े नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आए युवक-युवती इस जत्थे में शामिल
  • BSF मुख्यालय (स्पेशल ऑपरेशन) छत्तीसगढ़ के महानिरीनक इंदराज सिंह द्वारा दुर्ग रेलवे स्टेशन के लिए हरी झण्डी दिखाकर बस किया गया रवाना
  • इस जत्थे में 10 लड़की, 10 लड़के और BSF के 1-1 पुरुष और महिला सुरक्षा अधिकारी शामिल है
  • इस कार्यक्रम में आदिवासी युवक एवं युवतियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और अधिकार के बारे में उचित व उपयुक्त जानकारी प्रदान की जायेगी
  • अन्य राज्यों से भाग लेने वाले युवक-युवतियों के बीच मेल-मिलाप बढ़ेगा
  • जिससे वे एक-दूसरे की खान-पान, रहन-सहन, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और वेशभूषा से रूबरू होंगे
  • इस कार्यक्रम में सभी राज्यों के स्थानीय लोक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी
  • साथ ही उन सभी को चंडीगढ़ के प्रसिद्ध, दर्शनीय एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा
  • नेहरू युवा केन्द्र संगठन, नई दिल्ली (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन
  • कांकेर जिले में तैनात BSF के इलाके से इस वर्ष कुल 14 भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है
  • जिसके तहत 290 युवक एवं युवतियों को भारत भ्रमण कराया जाएगा

इस कार्यक्रम के द्वितीय जत्थे को चंडीगढ़ रवाना करते हुए सीमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ़, रिसाली-भिलाई के महानिरीक्षक इंदराज सिंह एवं उपमहानिरीक्षक (इंटेलीजेंस) दिनेश मुर्मू ने आदिवासी युवक एवं युवतियों संवाद किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर लोकसभा चुनाव के बीच जवान शहीद: एरिया डोमिनेशन...

बीजापुर। बस्तर में चल रहे चुनाव के दौरान यूजीबीएल फटने से जवान घायल हो गया था। इलाज के दौरान शहीद हो गए। उनका इलाज...

चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या:...

चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या डेस्क। हुबली के बीवीबी कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर राजनीति जारी है।...

CG – मां और दो बच्चों की मिली लाश:...

मां और दो बच्चों की मिली लाश कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने...

इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट: टूटी हाथ की...

इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट डेस्क। छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के लाखों चाहने वाले हैं. एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने...

ट्रेंडिंग