दुर्ग में NSUI के कार्यकारिणी की दूसरी सूची जारी; जिला उपाध्यक्ष और सचिव की नियुक्ति… शिवम, हर्षजीत, जयेश और अक्षय को मिला मौका; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

दुर्ग। दुर्ग जिले में सोमवार को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें दुर्ग जिला के पदाधिकारीगण की दूसरी सूची जारी की गई। जिला अध्यक्ष गुरलिन सिंह एवं जिला संगठन प्रभारी गुरमुख सिंह द्वारा यह सूचि जारी किया गया है। जिसमें शिवम सिंह तोमर को जिला उपाध्यक्ष ,जयेश वर्मा, अक्षय कुर्रे और हर्षजीत सैनी को जिला सचिव बनाया गया है। इस कार्यकारिणी का विस्तार आगामी विधानसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए किया गया है।

इन नवनियुक्त पदाधिकारी जिनको नई जिम्मेदारी दी गई। इन्होंने पिछले दिनों में संगठन में सरानीय कार्य किया है, जिस वजह से इनको नई जिम्मेदारी एवं पदोन्नति की गई है। जिला अध्यक्ष गुरलिन सिंह ने बताया कि NSUI सदैव ही छात्रहित के लिए अग्रसर है और सभी कॉलेजों में सुचारू रूप से सभी छात्रों के बीच मौजूद है और छात्रहित के विषयों को भविष्य में भी उठाते चलेगी।

गुरलीन सिंह ने बताया कि नियुक्तियों का सिलसिला भी जारी रहेगा और आने वाले समय में नए छात्र नेताओं को मौका जरूर देगी। शिवम सिंह तोमर ने आभार व्यक्त करते हुए सर्वप्रथम भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को अपना आदर्श मानते हुए उनका आभार व्यक्त किया एवं प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई नीरज पांडे, प्रदेश संगठन प्रभारी आशीष यादव , जिला अध्यक्ष गुरलिन सिंह , जिला संगठन प्रभारी गुरमुख मेहरा साथ ही साथ पूर्व में एनएसयूआई के नेता रहे उनका आभार व्यक्त किया। जिसमें सर्वप्रथम विधायक प्रतिनिधि एवं MIC मेंबर एकांश बंछोर, जिला कांग्रेस महामंत्री सुमित पवार, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव एवं MIC मेंबर आदित्य सिंह, पार्षद अभिषेक मिश्रा, आमिर सिद्धीकी, संदीप राव , आदित्य सिंह ( मन्नी) , अभय सिंह, आशीष शुक्ला का भी तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम साय की पहल : रायपुर, भिलाई समेत आठ...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में जैव अपशिष्ट सह कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए बायो-सीएनजी...

माओवादियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट,...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आया है. उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में माओवादियों...

छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा : चौथिया से लौट रहे...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। चौथिया कार्यक्रम से ग्रामीणों को लेकर लौट रहे माजदा की...

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

ट्रेंडिंग