बेमेतरा कांड में फूटा भाजयुमो का गुस्सा; भिलाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी और प्रदर्शन… पुतला भी फूंका

भिलाई। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा मामले में भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या एवं उनके परिजनों से भेंट करने जा रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव व भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला भिलाई मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व खाद्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भिलाई में मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं खाद्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व रायपुर शहर प्रभारी मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में आज सिविक सेंटर बेरोजगार चौक में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा अपना विरोध जताकर पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। इस दौरान सभी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर आक्रोश जताया। साथ ही प्रदेश के खाद्यमंत्री द्वारा जन-जन को झकझोर देने वाली इस घटना को छोटी घटना बताने को लेकर अपना आक्रोश जताया। इस पुतला दहन के कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, युवा मोर्चा जिला प्रभारी मोरजध्वज साहू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा भी प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने प्रेस के माध्यम से बताया की छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार हर मोर्चे मे बुरी तरीके से असफल हुई। खासकर सुरक्षा देने मे तो 100℅ असफल हुई है। आज प्रदेश मे विशेष वर्ग को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। हर महीने कोई ना कोई हत्या का मामला सामने आ रहा। इनका मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि इनको किसी का डर नही। भाजपा पूर्ण रूप से स्व भूणेश्वर साहू के साथ है। साथ ही हमारे नेता को विरोध करने करने पर अस्वैधानिक रूप से गिरप्तार किया गया। भिलाई भाजपा परिवार इस बात का पुरजोर विरोध करता है।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने अपने बेमेतरा जिले में हुई हिंसात्मक घटना पर अपना विरोध जताते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जिस तरह से सांप्रदायिक घटनाएं बढ़ी है, उससे यहां की जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग इस शासन से छुटकारा पाना चाहते हैं। जिस तरह से बीरनपुर में निर्दोष युवक की भीड़ ने नृशंस तरीके से हत्या की, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को तालिबान की तरह बनाना चाहती है, लेकिन छत्तीसगढ़ के बेटे और बेटियां यह किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हम मृतक भुवनेश्वर साहू को न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रखेंगे, हम उनके परिवार के साथ हैं।

भाजयुमो अध्यक्ष ने प्रेस के माध्यम से बताया की छत्तीसगढ़ के लोग बहुत उदार वादी होते है उनके उदारवादी गुण को उनकी कमजोरी ना समझा जाए। कांग्रेस सरकार को भूलना नही चाहिए। सरकार आती जाती रहती है। मानवीय मुल्यो का हनन किसी भी शर्त मे बरदास नही किया जायेगा। युवा मोर्चा कांग्रेस की दमनकारी सरकार का पूर्ण विरोध करती है।

पुतला दहन के दौरान मुख्य रूप से निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पार्षद पीयूष मिश्रा, धर्मेंद्र भगत, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल परिहार, रोहन सिंह, सूरज साहू, मयंक गुप्ता, प्रशम दत्ता, भाजयुमो प्रदेश प्रमुख प्रचार- प्रसार आकाश ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश सोशल मीडिया सहप्रभारी उदय भास्कर, विष्णु पाठक, अनिल सोनी, छोटेलाल चौधरी, तिलकराज यादव, जयशंकर चौधरी, सुधांशु सिंह, रिंकू साहू, कामिल राबर्ट, जीत शर्मा, रितुराज शर्मा, सन्नी यादव, सूरज भान, सन्नी पाण्डेय, जोनाथन जोना, गुलाब सिंह परमार, अशोक यादव, कमलेश सिंह, गोल्डी सोनी, अरविंद सिंह, आदित्य कारूष, श्रीनिवास राव, बी शिवराम, गजेन्द्र यादव, राहुल भोसले, डिम्पी सिंह, कन्हैया, शंकर केडिया सहित सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम से प्रमुख रूप से बीजेपी जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया जिला मंत्री जय प्रकाश यादव, जिला अध्यक्ष भाजयुमो अमित मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शिव सागर मिश्रा ,अमर सोनकर, महेश वर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष यादव, राहूल परिहार, बिनोद गुप्ता, प्रकाश सिंह, विक्की सोनी,विजय शुक्ला, बिजेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री विशाल दीप नायर,युवा मोर्चा महामंत्री रितेश सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, सौरभ जयसवाल , सुंदर लाल साहू,जिला मिडिया प्रभारी युवा मोर्चा नीरज तिवारी, मंडल अध्यष्टु युवा मोर्चा कैम्प मंडल नवीन सिंह जिला कोषाध्यक्ष मोनिष् काले, सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, रोहित दुबे, स्वास्थ्य प्रमुख युवा मोर्चा . पी. राज, वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विश्वरंजन सिंह, पीयुष अग्नीहोत्री, मंडल मंत्री धर्मेंद्र पाडेय, विनय सेन, यश सोनी, रिषभ त्रिपाठी, राहुल सिंह पूनमचंद सपहा, राजू जंघेल, मोरध्वज वर्मा, योगेश पटेल, सोनू यादव, जितेन्द्र साहू, दीपक त्रिपाठी, किशन साहू, खुर्सिपार अध्यक्ष प्रशांत कुमार , प्रदीप पाण्डेय, दुर्गेश कुमार चौधरी,पी. एस ठाकुर, दीपक जंघेल, धनेश्वर चौहान, विक्की यादव,किशन सिंह, शंकी सिंह ,प्रहलाद सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह ,सुपेला महामंत्री तुगेन्द् सिंह,द्वारिका चन्द्रवंशी ,दिपक रावना, रमेश दादर शिव सागर मिश्रा विजय शुकला अशोक गुप्ता प्रदीप साई, सूरण पूजो ,दिनेश सिंह, अजय साहनी, उत्तम श्रीरागे अंकित सिंह यादव (जिला प्रशिक्षण प्रमुख ),अशोक गुप्ता, संजू जयसवाल समीर अग्रवाल योगेश पटेल संस्कृति वर्मा ( कन्या शाक्ति संयोजिका) अमित द्विवेदी, मनोज देवांगन, सनिश, अमित साव, दिनेश मिश्रा राहुल सिंह, कृष्णा रिवेदी अर्जुन साहू, विश्वरंजन सिंह दिनेश सिंह शशि भगत, गुरनाम सिंह, मनीष, अखिलेश वर्मा, प्रेमचंद गिरि, विश्राम साहू, रामगोपाल यादव, रॉकी आदि कार्य कर्ता उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...