सेक्टर 9 रामनवमीं पर दीयों से जगमगाया : रामायण पाठ व भजन आकर्षण का रहा केंद्र, सियाराम भक्त मंडल का आयोजन…

भिलाई। कोरोना का प्रकोप थमने के बाद इस बार रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व सियाराम भक्त मंडल, भिलाई के तत्वावधान में सेक्टर 9 में आयोजित किया गया। मंडल सहित आसपास के लोगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम का स्वागत घर-घर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान पूरा सेक्टर 9 दिवाली की तरह दीयों से जगमगा उठा और राममय हो गया। इस दौरान
भव्य रामायण पाठ भी कराया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। भागवत कथावाचिका सुश्री गोपीकेश्वरी देवी ने भजन की प्रस्तुति दी। रामभक्तों ने रामलला का पूजन-अर्चना कर महाभोग का वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक तुषार वर्मा, कुणाल साहू, शुभम, शैलेश साहू, प्रवीण अदिल, सौरभ आदि का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...