सेवा परमो धर्मा की नेक पहल: राशि इकट्ठा कर प्रभावित परिवारों को दी मदद, मददगार संस्था सें कर सकते हैं सम्पर्क

भिलाई। सूर्या नगर में हुई आगजनी से सभी व्यथित हैं। इस कठिन परिस्थितियों में जरूरतमन्दों को मदद करने की आवश्यकता थी। सेवा परमो धर्मा के साथियों ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपील की। आम जनमानस को बताया गया कि नेकी की पहल के माध्यम से प्रभावित परिजनों की किसी भी प्रकार से सहायता कर सकते हैं। आप किसी जरूरतमंद के काम आ सकते हैं।

इस पुनीत पहल का भागीदार बनने और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने आग्रह किया गया। इसके बाद भिलाई नगर के सिविक सेंटर व अन्य मार्केटों से सेवा परमो धर्म के युवा साथियों ने सहयोग राशि एकत्रित की। इससे प्रभावित परिवारों को मदद मिली। यदि कोई भी इच्छुक सहयोग की भावना रखते हैं तो सेवा परमो धर्म के सदस्यों से मोबाइल नम्बर 7587329553, 99811 97777पर सम्पर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...