छत्तीसगढ़ में 5 और 6 अप्रैल को कई ट्रेनें रद्द, देखें सूची…

रायपुर। रायपुर रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा. रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण 5 अप्रैल 2026 को मेमू समेत कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी.

रद्द रहने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 68728 रायपुर-बिलासपुर
ट्रेन नंबर 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
ट्रेन नंबर 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर
ट्रेन नंबर 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू
ट्रेन नंबर 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर
ये सभी ट्रेनें 5 अप्रैल को रद्द रहेगी, जबकि 6 अप्रैल को ट्रेन नंबर 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर भी रद्द रहने वाली है.

ट्रेन नंबर 68701 पैसेंजर ट्रेन नंबर 68703 रायपुर-दुर्ग ट्रेन नंबर 68702 और ट्रेन नंबर 68704 दुर्ग-रायपुर मेमू भी रद्द रहेंगी. ट्रेन नंबर 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर में समाप्त होगी और आगे रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से चलेगी और गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी. इसके अलावा ट्रेन नंबर 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर 4 अप्रैल को महासमुंद में समाप्त होगी और ट्रेन नंबर 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 5 अप्रैल को महासमुंद से शुरू होगी. रेल प्रशासन ने इस असुविधा के लिए खेद जताया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...