सेक्सटार्सन गिरोह का दुर्ग में पर्दाफाश; नाबालिग लड़कियों को फ्री फायर गेम के नाम पर वीडियो गेम खेलाता, फिर वीडियो कालिंग कर बनाता अश्लील VIDEO

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने अन्तर्राज्यीय सेक्सटार्सन गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह नाबलिग लड़कियों से सोशल मीडिया में दोस्ती कर देता था फिर अपराध को अंजाम देता था।

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी चैटिंग के दौरान रिकार्ड कर लेता था। अश्लील फोटो / वीडियों बनाता था। फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर करता था‌। पैसों की मांग करता था। घटना में प्रयुक्त मोबाईल बरामद एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को राजस्थान के जलोर से गिरफ्तार किया गया है।

घटना क्या है…
विवरण इस प्रकार है कि 6.01.2022 को गया नगर दुर्ग निवासी एक महिला के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि मोबाईल नंबर 7728922620 एवं 7976849663 के धारक जयंती रोहिण निवासी राजस्थान, के द्वारा उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ फ्री फायर गेम खेलने के दौरान दोस्ता कर वीडियो कॉलिंग वाट्सअप चैटिंग के माध्यम से चैटिंग करने के दौरान बहला फुसलाकर अश्लील प्रायवेट फोटो / वीडियो बनाकर परिवारजनों एवं परिचितों को फर्जी इस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो वीडियो भेजकर पैसा नहीं देने पर सार्वजनिक रूप से वार कर देने की धमकी दे रहा है कि रिपोर्ट पर उक्त मोबाइल नंबर के धारक जंयती रोक्षण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 28/22 धारा 509ख 386 भादवि 12 पास्को एक्ट, 67 ची आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र यादव, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धकी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु लगाया गया।

सायबर सेल से उक्त मोबाइल नंबर एवं इस्टाग्राम आईडी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। जिसमें आरोपी का पता ग्राम कोटकरता याना रामसीन जिला जालौर (राजस्थान) का होना ज्ञात हुआ। सायबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम द्वारा आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर एक विशेष टीम को रवाना किया गया।

जालीर राजस्थान में टीम लगातार आरोपी की पतासाजी करती रही एवं आरोपी अपना ठिकाना बदल कर लुक छिप रहा था। जिसे 03 दिनों तक लगातार पीछा करने के उपरांत उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई एवं आरोपी से अपराध में प्रयुक्त मोबाईल जाकर रिमाण्डनेकर लाया गया है। अग्रिम कार्यवाही थाना दुर्ग से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना दुर्ग के उप निरीक्षक मुकेश सोरी, प्रधान आर0 334 योगेश चन्द्राकर, आरक्षक 518 काति शर्मा, आर0 सचिन सिंह एवं सायबर सेल के सुरेश चीबे, निखिल साहू एवं विजय शुक्ला की उल्लेखनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

CG में बड़ी कार्रवाई, इंश्योरेंस क्लेम के बदले कमीशन...

CG नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित से कमीशन (रिश्वत) मांगने...

Durg News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर...

दुर्ग। दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से 10 लाख 55 हजार 698 रुपये की...