युवक के जेब में मिले मोबाइल से हुई पहचान: घर में अंडा बनाने बोलकर निकला था युवक…रातभर गायब रहा, सुबह ITI ग्राउंड में मिली लाश

भिलाई। शासकीय आईटीआई खुर्सीपार ग्राउंड में मिली लाश की शिनाख्त हो गई है। घटनास्थल पर मिले मोबाइल से पहचान करने में आसानी हुई। घटना स्थल पर युवक के जेब से जो मोबाइल मिला है, उसमें सबसे पहले नंबर पर कॉल किया गया। उसके बाद पुलिस वार्ड नबर-34 क्रांति मार्केट खुर्सीपार पहुंच गई।

जहां परिजनों से पूछताछ करने पर युवक का नाम मोनू कुमार 30 वर्ष बताया गया। परिजनों ने बताया कि रविवार की रात 8.30 बजे शादी में बैंड बजाकर मोनू आया था। आने के बाद घर वालों को अंडा सब्जी बनाने के लिए बोला। रात 11 बजे वह घर से निकल गया था। उसके बाद से मोनू रात भर गायब रहा।

सुबह आईटीआई ग्राउंड में कुछ लोग टहलने निकले तो वहां युवक की लाश खून से लथपथ मिली। वहां मौजूद लोगों ने खुर्सीपार पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर एएसपी संजय कुमार, फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर मोहन पटेल, टीआई दुर्गेश शर्मा समेत टीम पहुंची। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा-302 के तहत कार्रवाई की है।

पांच भाइयों में मंझला था मोनू…
परिजनों ने बताया कि मोनू पांच भाइयों में मंझला था। वहीं शुभम धुमाल पार्टी में भी जाता था। जहां बैंड बजाता था। बताया गया कि, मृतक शराब भी पिया करता था। घटना के बाद से एरिया में सनसनी फैल गई है।

इन बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच
– युवक आईटीआई ग्राउंड में क्या कर रहा था?
– हत्या के पीछे कितने लोग होंगे?

– कितने लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया होगा?
– आसपास शराब की बोतल व गिलास मिली है, उसे किसने यूज किया है?
– युवक कब से निकला हुआ था?

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...