भिलाई में यहां हुआ शिव पंचाक्षर स्त्रोत्र पाठ, महामृत्युंजय मंत्र जाप और रुद्र सूक्त अभिषेक… महाप्रसाद का भी हुआ वितरण

भिलाई। सावन का महीना चल रहा है। हर जगह भगवन शिव का रुद्राभिषेक हो रहा है तो कहीं विशेष पूजा हो रही है। इसी कड़ी में बुधवार को रामभद्र सेवा मंडल, सेक्टर-2 भिलाई में आचार्य पंडित संदीप तिवारी द्वारा शिव पंचाक्षर स्त्रोत्र पाठ, महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं रुद्र सूक्त अभिषेक किया गया। जहां लोगों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं महा आरती की गई। जिसका उद्देश्य अपने जीवन से नकारात्मकता समाप्त करना, शक्ति सुरक्षा और आध्यात्मिक विकास इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति तनाव और दर्द को प्राप्त करना था। आयोजन में महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। आयोजन भिलाई नगर निगम के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा द्वारा करवाया गया। उपरोक्त जानकारी आयोजन समिति के ललित मोहन ने दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...