झीरम घाटी नक्सल अटैक जुडिशल जांच आयोग का फिर से बढ़ा टेन्योर… राज्य सरकार ने राजपत्र में प्रकाशित किया नोटिफिकेशन

रायपुर। 25 मई 2023 ये वो तारीख है जो छत्तीसगढ़ की इतिहास में काला दिन साबित हुआ। इस दिन कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर बस्‍तर की झीरम घाटी में एक बड़ा नक्सली हमले हुआ था । जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेताओं समेत 31 लोग की जान गई थी। इसमें कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, उनके पुत्र दिनेश पटेल, दिग्गज नेता महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार जैसे नाम भी शामिल थे। इस हमले में पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका बाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। तत्‍कालीन सरकार ने इस घटना की जांच के लिए न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की अध्‍यक्षता में एक सदस्‍यीय जांच आयोग का गठन किया था। अब ताजा अपडेट ये है कि, झीरम न्‍यायिक जांच आयोग का कार्यकाल सरकार ने छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।

आयोग का कार्यकाल 10 अगस्‍त को समाप्‍त हो रहा था। इसे देखते हुए सरकार ने आयोग का कार्यकाल 11 अगस्‍त से 10 फरवरी 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले इसी वर्ष फरवरी में आयोग का कार्यकाल बढ़ाया गया था। इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 2018 में प्रदेश में सत्‍ता परिवर्तन के बाद मौजूदा कांग्रेस सरकार ने आयोग का पुनर्गठन किया। इसमें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सतीश के अग्निहोत्री को आयोग का अध्यक्ष और न्यायमूर्ति जी. मिन्हाजुद्दीन आयोग के सदस्य बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...