बाइक से फटाखा फोड़ने वाले हो जाए सावधान: मोडिफाईड सायलेंसर वाले बुलेट पर दुर्ग पुलिस का एक्शन, हजारों रूपये का कटा चालान

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने सोशल मीडिया पर मिली शिकायत के आधार पर लापरवाह वाहन चालकों पर बड़ी करवाई की है। पुलिस अधीक्षक, दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एवं सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया एवं यातायात हेल्प लाईन नंबर पर आये शिकायत पर वाहन के विडियो एवं फोटो के आधार पर निरंतर कार्यवाही कर रही है जिसमें कल दिनांक 08.08.23 को वायसेफ ब्रिज के पास बुलेट चालक द्वारा फटाका फोडने की शिकायत एक आम नागरिक के द्वारा यातायात हेल्प नंबर पर भेजा गया जिस उप पुलिस अधीक्षक, सतीष ठाकुर के निर्देश में तत्काल यातायात के अधिकारियो को उक्त वाहनो पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर सउनि. हुकुम सिंह ठाकुर एवं यातायता के कर्मचारीयों द्वारा उक्त वाहनों को व्हायसेफ ब्रिज से कार्यवाही कर यातायात मुख्यालय लाकर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा रजिस्ट्रेशन शर्तो का उल्लंघन के तहत कार्यवाही की गई एवं मोडीफाई सायलेंसर को जप्त किया गया तथा 5500 रूपये का चालान काटा गया। यातायात पुलिस दुर्ग निरंतर प्राप्त ऐसे शिकायत फोटो वीडियों के आधार पर वाहन के नंबर से संबंधित वाहन मालिक का पता कर नोटिस जारी की जा रही है और चालक को यातायात कार्यालय बुलाकर समझाईस देते हुए कार्यवाही की जा रही है। एवं संबंधित वाहन चालक का लायसेंस भी निलंबित कराया जा रहा है।

अपील-यातायात पुलिस दुर्ग सभी परिजनों से यह अपील करती है कि वे अपने बच्चो को ऐसी लापरवाही करने से मना करे एवं उन पर विशेष ध्यान दें कि वे बिना नंबर एवं रेस ड्रायविंग वाहन चालन तो नहीं कर रहे है। यदि आपके क्षेत्र में भी ऐसा कोई वाहन चालक हो जो जानबूझकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा है या मोडिफाईड सायलेंसर का प्रयोग कर रहा है तो वाहन के साथ फोटो या वीडियों यातायात हेल्प लाईन नंबर 9479192029 पर भेजें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...