NSUI प्रदेश सचिव की कमान सम्भालेंगे शिवांग साहू: छात्र राजनीति पहुंचेगी अपनी उच्चतम शिखर पर… संगठन की विचारधारा को अंतिम पंक्ति के छात्रों तक पहुंचाने लिया संकल्प

भिलाई। एनएसयूआई छग के प्रदेश सचिव की अहम जिम्मेदारी शिवांग साहू को सौंपी गई है। यह कमान युवाओं के प्रेरणास्त्रोत भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय व प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने सौंप है। अपनी नियुक्ति के लिए उन्होंने विधायक देवेंद्र यादव का आभार जताया है। शिवांग ने जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि वे संगठन की विचारधारा को अंतिम पंक्ति के छात्रों तक पहुंचाकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उनकी नियुक्ति से भिलाई व प्रदेश में खुशी की लहर है। बता दे कि वे लंबे समय से छात्र राजनीति में हैं। वे छात्रसंघ अध्यक्ष बनकर अपना राजनीति जीवन प्रारंभ किया था। उसके बाद वे दुर्ग जिला के जिला महासचिव रहें। फिर उसके बाद अब वे छग प्रदेश सचिव एनएसयूआई का कमान सम्भालेंगे।

Exit mobile version