हैरान, परेशान करने वाला ये VIDEO: दो कुकी समुदाय की महिलाओ से हैवानियत… पहले नग्न कर के परेड कराया, पीटा, फिर खेत में ले जाकर किया गैंगरेप… वायरल हुआ वीडियो, NCW से न्याय की मांग

पहले नग्न कर के परेड कराया, पीटा, फिर खेत में ले जाकर किया गैंगरेप

डेस्क। हिंसाग्रस्त पूर्वोत्तर राज्य है। सैंकड़ों की भीड़ दो महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर घुमाती दिख रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख लोग गुस्से में हैं और प्रशासन से सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। एक आदिवासी संगठन ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं के साथ पास के एक खेत में सामूहिक बलात्कार किया गया। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) के एक बयान के अनुसार, यह घटना राज्य की राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में 4 मई को हुई थी।

हिंसा की आग से जल रहा मणिपुर
कैमरे पर रिकॉर्ड हुई इस डरावनी घटना से एक दिन पहले ही मणिपुर में हिंसा शुरू हुई थी। घाटी-बहुसंख्यक मैतेई और पहाड़ी-बहुसंख्यक कुकी जनजाति के बीच अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतेई की मांग को लेकर झड़पें हुईं थी। तब से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों विस्थापित हुए हैं।

अब इस खौफनाक वीडियो ने सभी को हिलाकर रख दिया है। 2 महिलाओं को दिन में खुलेआम नग्न कर परेड कराया जा रहा है। महिलाओं के साथ पुरुषों की भीड़ चलती दिखाई दे रही है। भीड़ में चल रहे वहसी दरिंदा लड़की को थप्पड़ मार रहे हैं, जबरदस्ती उसके प्राइवेट पार्ट छू रहे हैं। कुकी संगठन ILTF का कहना है कि ये दोनों पीड़िताएं कुकी समाज से थीं। संगठन ने दावा यह भी दावा किया कि मैतेई समुदाय की भीड़ ने महिलाओं को नंगा कर के सड़क पर पहले घुमाया और फिर धान के खेत में ले जाकर उनका गैंगरेप किया।

बेहद डरावना है वीडियो
संगठन ने कहा, “एक वीडियो जो आज वायरल हुआ, उसमें एक बड़ी मैतेई भीड़ दो कुकी-जो आदिवासी महिलाओं को सामूहिक बलात्कार के लिए धान के खेत की ओर नग्न कर ले जाती दिखाई दे रही है। यह घृणित दृश्य 4 मई को कांगपोकपी जिले में हुआ था। यह दिखाता है कि पुरुष लगातार असहाय महिलाएं के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं, वे रो रही हैं और उन्हें छोड़ने की विनती कर रही हैं।” आईटीएलएफ ने राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग से कार्रवाई करने की अपील करते हुए कहा, “इन निर्दोष महिलाओं द्वारा झेली गई भयावह यातनाओं को अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करके और बढ़ाया गया है। वीडियो पीड़ितों की पहचान दर्शाता है।”

https://twitter.com/bhilaitimes/status/1681742592353120257

घटना पर अब आया पुलिस का बयान
मणिपुर की इस भयानक घटना पर पुलिस का बयान आया है। मणिपुर पुलिस ने कहा कि 4 मई, 2023 को अज्ञात हथियारबंद बदमाशों द्वारा 2 महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने के वायरल वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। इस संबंध में, अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ नोंगपोक सेकमाई पीएस (थौबल जिला) में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या आदि का मामला दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। राज्य पुलिस दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास कर रही है। राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने घाटी और पहाड़ी दोनों जिलों के विभिन्न संवेदनशील और सीमांत क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया।

इस बीच राजनीतिक नेताओं और अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर मणिपुर की घटना पर दुख व्यक्त किया है और केंद्र व राज्य सरकार से इस भयावह कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

तस्वीरें दिल दहला देने वाली- प्रियंका
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। समाज में हिंसा का सबसे ज्यादा दंश महिलाओं और बच्चों को झेलना पड़ता है। हम सभी को मणिपुर में शांति के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए हिंसा की एकस्वर में निंदा करनी पड़ेगी। केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री जी आखिर मणिपुर की हिंसक घटनाओं पर आंख मूंद कर क्यों बैठे हैं? क्या इस तरह की तस्वीरें और हिंसक घटनाएं उन्हें विचलित नहीं करतीं?”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका...

महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

दुर्ग में लॉ की स्टूडेंट्स से रेप: शारीरिक संबंध...

दुर्ग। दुर्ग जिले में 26 वर्षीय लॉ की स्टूडेंट्स से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है। पहले...

भाजपा ने आयोजित की बुद्धिजीवी सम्मेलन विजन ऑफ विकसित...

रायपुर। गुरुवार 2 मई को राजधानी रायपुर के महाराजा अग्रसेन कालेज ऑडिटोरियम में बुद्धिजीवी सम्मलेन विजन ऑफ विकसित भारत, 2047 का भारत आयोजन किया...

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची छत्तीसगढ़: विशाल...

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को एमसीबी जिले के चिरमिरी शहर पहुंचीं। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चिरमिरी डोमनहिल मैदान में जनसभा को...

ट्रेंडिंग