मृतक हीरालाल के तीन बच्चे है, एक बेटी की शादी हो गई है.
भिलाई। भिलाई नगर निगम के नेहरू नगर जोन ऑफिस के जल विभाग में चौकीदार की नौकरी पर पदस्त एक अधेड़ की ट्रैन से कटकर मौत हो गई है। प्रथम दृष्टि से ये मामला सुसाइड का लग रहा है। मृतक की पहचान हीरालाल बेहरा उम्र 52 साल के रूप में हुई है। मृतक शादीशुदा है और उसके एक तीन बच्चे है। दारु भट्टी के पास रेलवे ट्रैक में हीरालाल का कटा हुआ शव मिला है। उसके मरने के बाद से उसकी पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है रो-रोकर बुरा हाल है। ये मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक हीरालाल की पत्नी कंचन ने बताया कि, हीरालाल को कोई टेंशन नहीं था। वो काफी खुश रहने वाला मजाकिया किस्म का इंसान था। समय पर वेतन मिलती थी। अभी -अभी बेटी की शादी भी निपटी है। कर्ज भी नहीं था। उसकी पत्नी के अनुसार, हीरालाल शराब पी लेता था, लेकिन सुसाइड नहीं कर सकता है। जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वहीं पर शराब भट्ठी भी है। इससे यह भी कयास लगाया जा रहा है कि उसने शराब पी होगी और नशे में रेलवे ट्रैक की तरफ गया होगा। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया होगा।

बुधवार दोपहर को खाना खाकर हीरालाल ड्यूटी पर गया था। शाम को जब उसकी पत्नी कंचन जब पंप हाउस नाश्ता लेकर पहुंची तो देखा कि वहां लोग भाग रहे हैं। पूछने पर उन्होंने बताया कि हीरालाल ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। कंचन का कहना है कि उसके दो बेटे हैं अब वो कैसे उन्हें पालेगी। मृतक की पत्नी कंचन बताती है कि, बेटी की शादी होने के बाद से हीरालाल काफी खुश था। कह रहा था कि बेटी के हाथ पीले कर दिए अब टेंशन खत्म हैं। दो बेटे हैं उन्हें पाल लेंगे। वो नेहरू नगर जोन के जल शोधन संयंत्र परिसर नेहरू नगर भिलाई के पंप हाउस में गॉर्ड का काम करता था और वहीं सर्वेंट क्वार्टर में रहता था।


