छात्रा के सुसाइड केस में चौकाने वाला खुलासा: दुबई के लड़के से इंस्टाग्राम में करती थी बातचीत… युवक ने प्राइवेट फोटोज वायरल करने की दी थी धमकी… परेशान होकर छठवीं मंजिल से स्कूली छात्रा ने लगाई छलांग, देखिए VIDEO

Shocking revelation in the student’s suicide case

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को छह मंजिला इमारत से कूदी छात्रा की जान बच सकती थी। लेकिन मौके पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान ज्यादा खून बहने से छात्रा की मौत हो गई। यह मामला राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र का है।

वहीं अब इस मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि, 17 वर्षीय छात्रा दुबई के लड़के से चैटिंग करती थी। लड़का मूलत: यूपी का रहने वाला है। वह वर्तमान में दुबई में रहकर वहीं काम करता है। छात्रा युवक के साथ इंस्टाग्राम पर चैट करती थी। इस दौरान उसने कुछ तस्वीरें भेजी थी।

ये भी चर्चा है कि, सुसाइड से पहले छात्रा का दुबई के युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान युवक ने छात्रा को उसकी प्राइवेट फ़ोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी थी। इस बात से छात्रा काफी नाराज थी और सोमवार को वो बोरियाखुर्द RDA की निर्माणाधीन बिल्डिंग में चढ़ कर वहां से कूद गई। हालांकि इन सभी बातों की औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जाँच के बाद ही कारणों का पता लग पाएगा।

फिलहाल इस पूरे मामले में पश्चिम एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने कहा कि, कुछ जानकारी सामने आई है। इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे इस मामले में कुछ कहा जाएगा।

https://twitter.com/bhilaitimes/status/1630190869096833025?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1630190869096833025%7Ctwgr%5E26b0baa7705de91a4972a75a88649537978b4d22%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fbhilaitimes.com%2Fwp-admin%2Fpost.php%3Fpost%3D58194action%3Dedit

ये है पूरा मामला
दरअसल सोमवार को एक स्कूली छात्रा ने 6 मंजिला निर्माणाधीन इमारत से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना बोरियाखुर्द की है। हालांकि छात्रा के खुदकुशी करने से पहले वहां पर आसपास के कुछ लोग इकट्ठा हो गए थे। लोगों ने छात्रा को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लोगों के आवाज देने के बाद भी छात्रा नहीं रुकी और निर्माणाधीन इमारत से कूद गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...