हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग की ऑफिसियल वेबसाइट हुई थी हैक; NSUI ने सौंपा ज्ञापन… प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया ने कहा- विवि के पास सभी स्टूडेंट्स का रहता है प्राइवेट डाटा, हो सकता है मिसयूज; पहले भी कई बार वेबसाइट हो चूका है हैक

दुर्ग। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग की ऑफिसियल वेबसाइट रविवार दिनांक 26 फरवरी 2023 को हैक हो गई थी। इस संबंध में सोमवार को NSUI द्वारा प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया के नेतृव में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। आपको बता दें पहले भी कई बार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक हो चुकी है।

NSUI के प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया ने बताया कि, विगत कुछ दिनों से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट में काफी दिक्कत आ रही है। जिससे सैकड़ो विद्यार्थियों को मुश्किलों और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 26 फरवरी को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक करली गई थी। जिससे यह पता चलता है की विश्वविद्यालय की डिजिटल सुरक्षा काफी कमज़ोर है।

आकाश कनोजिया ने बताया कि, यूनिवर्सिटी द्वारा हर छात्रों की निजी जानकारी मांगी जाती है। जिसका दुरुपयोग किया जा सकता है। जल्द ही अगर इसमें सुधार नही किया गया तो NSUI विश्वविद्यालय का घेराव करेगी। इस दौरान NSUI जिला सचिव अभिषेक सिंह, आयुष झा, दीपक पाल, सौरभ सिंह, निखिल, कैलाश, शेखर, साहिल के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...

GGU में छात्रों के विरोध के बाद BA-LLB छठवें...

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में BA-LLB छठवें सेमेस्टर की दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को लेकर छात्रों का विरोध आखिरकार रंग लाया। छात्रों...

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सक्ती अस्पताल के सिविल सर्जन संतोष पटेल को...