छत्तीसगढ़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मर्डर का शूटर अरेस्ट: पुलिस ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार… 6 दिन पहले हुआ था गोलीकांड

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बीजेपी जिला उपाध्यक्ष असीम राय के हत्यकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। असीम राय को गोली मरने वाले आरोपी शूटर विकास तालुकदार को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि असीम राय की हत्या के बाद आरोपी पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली भाग गया था, जहां छिपा हुआ था। वारदात के 6वें दिन शूटर को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शूटर विकास तालुकदार के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया है। हत्याकांड के 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...