22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में भव्य आयोजन की तैयारी: श्री राम मंदिर की सफाई कर ‘मंदिर स्वच्छता अभियान’ में शामिल हुए CM साय, मंदिरों में सफाई अभियान अभी रहेगा जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राम मंदिर में साफ सफाई की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में मंदिरों में साफ सफाई का अभियान चल रहा है। इसी आह्वान पर मुख्यमंत्री ने ‘मंदिर स्वच्छता अभियान’ में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई की। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आव्हान किया है, कि सभी मंदिर, तीर्थ और मठ में सफाई का काम करें। छत्तीसगढ में रायपुर राम मंदिर में सफाई काम किया गया। 22 जनवरी को प्रदेश में भव्य उत्सव रहेगा। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने पहले ही 22 जनवरी को प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया है।

वहीं, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा की है कि 22 जनवरी को प्रदेश भर से स्कूल-कालेजों में छुट्टी की घोषणा की है। राज्य सरकार पहले ही कह चुकी है कि 22 जनवरी को प्रदेश में उत्सव का माहौल रहेगा। प्रदेश में हर मंदिरों और घरों में दीप जलाया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...