छत्तीसगढ़ की राजधानी में सनसनीखेज मामला: सैलरी मांगना पड़ा भारी… दुकानदार ने नाबालिग लड़की को सरेआम धार-धार हथियार से मारा… बाल पकड़कर रास्ते भर घुमाया… लोग खड़े-खड़े बनाते रहें वीडियो; आरोपी गिरफ्तार

– राजधानी रायपुर में सनसनीखेज मामला आया सामने
– दुकानदार ने नाबालिग युवती पर गंडासे से किया जानलेवा हमला
– खून से लथपथ नाबालिग को बाल खींच कर रास्ते में घुमाया
– आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। किराना दुकान व्यवसायी ने एक नाबालिग लड़की को बीच सड़क में बेरहमी से धार-धार हथियार- गंडासे (हँसिये के आकार का घास काटने का एक औज़ार) से मारने का मामला प्रकाश में आया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। कि, आरोपी दुकानदार ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि नाबालिग लड़की ने उससे अपना वेतन मांगा था।

इस बात पर आरोपी दुकानदार को इतना गुस्सा आया कि उसने लड़की पर गंडासे से ताबड़तोड़ हमला करते हुए। बाल पकड़कर रास्ते में घूमाता रहा। इस दौरान सड़कों पर खड़े लोगों के अंदर इंसानियत मर गई थी। सभी इस नजारे को देखकर मूक दर्शक बने रहे, न ही किसी ने बीच बचाव करने की कोशिश की। उल्टा वहाँ मौजूद लोग वारदात का वीडियो बनाने लगे। ये मामला रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के पहाड़ी चौक की है।

आरोपी का नाम ओंकार तिवारी बताया जा रहा है। आरोपी किराने की दुकान का संचालन करता है। दुकान में नाबालिग बालिका काम करती है। दुकानदार पर आरोप है कि बालिका को सैलरी नहीं मिली थी। सैलरी मांगने ही बीते शनिवार को बालिका आरोपी के पास पहुंची थी। इस बात पर दुकानदार को इतना गुस्सा आया कि उसने गंडासे से बालिका पर हमला कर दिया।

हमले के बाद आरोपी खून से लथपथ नाबालिग के बाल और एक हाथ मे गंडासा पकड़कर पूरे रास्ते घूमता रहा। लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। इधर जैसे ही इस घटना की जानकारी गुढ़ियारी पुलिस को हुई तो आरोपी ओंकार तिवारी को गिरफ्तार किया गया। बालिका को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...